देवरिया से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां हाईटेंशन बिजली के तारों से लताओं को हटाने के दौरान बड़ा हादसा होते-होते बच गया।
मामला रुद्रपुर क्षेत्र के कटरी मोड़ का है, जहां लताओं की सफाई के लिए एक युवक को हाइड्रा मशीन के जरिए ऊंचाई पर पहुंचाया गया था।
इसी दौरान अचानक हाइड्रा मशीन का संतुलन बिगड़ने लगा और युवक हाईटेंशन तारों के बीच लटक गया। वहीं, मशीन के पलटने की स्थिति पैदा होने से मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
गनीमत रही कि इस घटना में एक बड़ा हादसा टल गया।
लेकिन इस घटना ने बिजली विभाग और संबंधित ठेकेदार की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
आखिर हाईटेंशन लाइन पर काम के दौरान सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम क्यों नहीं किए गए? इस लापरवाही का जिम्मेदार कौन है?
अब देखना होगा कि जिम्मेदार अधिकारियों पर क्या कार्रवाई होती है।













