लखनऊ से बड़ी खबर सामने आ रही है। बीजेपी नेता धीरेंद्र प्रताप सिंह हत्याकांड में पीड़ित परिवार ने अब सीबीआई जांच की मांग उठाई है।
परिवार का आरोप है कि इस मामले में ड्राइवर की पत्नी समेत अन्य लोगों को गिरफ्तार किया गया है, लेकिन पूरे मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए।
पीड़ित परिवार मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात कर अपनी बात रखना चाहता है। परिवार ने बांगरमऊ थाने के प्रभारी पर धमकी देने का भी आरोप लगाया है।
परिजनों का कहना है कि उन्हें लगातार धमकियां मिल रही हैं। ऐसे में परिवार ने अपनी सुरक्षा की मांग भी उठाई है।
परिवार की मांग है कि पूरे हत्याकांड की निष्पक्ष जांच कराई जाए और दोषियों के खिलाफ उचित कार्रवाई हो।
अब देखना होगा कि सरकार और पुलिस प्रशासन पीड़ित परिवार की इन मांगों पर क्या कदम उठाते हैं।













