• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
ADVERTISEMENT
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • नॅशनल
  • Team
No Result
View All Result
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • नॅशनल
  • Team
No Result
View All Result
No Result
View All Result
ADVERTISEMENT
Home Latest News

दिव्यांग बच्चों की पीड़ा मैं बहुत अच्छी तरह समझता हूं

संवाददाता, इमरान बेग by संवाददाता, इमरान बेग
June 29, 2023
in Latest News, नॅशनल
0
दिव्यांग बच्चों की पीड़ा मैं बहुत अच्छी तरह समझता हूं
0
SHARES
6
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on WhatsApp

दिव्यांग बच्चों की पीड़ा मैं बहुत अच्छी तरह समझता हूं

रिपोर्ट – एस के सिंह

जिला – पटना

पटना,संवाददाता। महामहिम राज्यपाल राजेन्द्र विश्वनाथ आर्लेकर द्वारा राजभवन में महिला इमदाद कमेटी, राजभवन द्वारा आयोजित एक भव्य कार्यक्रम में दिव्यांग बच्चों सहित अन्य बच्चों को पुरस्कार, सम्मान और तो तोहफा वितरित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्र गान से हुई। इसके बाद दीप प्रज्वलित किया गया। इसके पहले महिला इमदाद कमेटी की उपाध्यक्ष ममता मेहरोत्रा ने महामहिम राज्यपाल को बूके देकर स्वागत किया। राज्यपाल के प्रधान सचिव श्री रॉबर्ट एल. चोंग्थू और कमेटी के वरिष्ठ सदस्यों का भी स्वागत किया गया।
अपने संबोधन में राज्यपाल राजेन्द्र विशवनाथ आर्लेकर ने कहा कि दिव्यांग बच्चों को पुरसकार और सम्मान देकर मुझे गौरव महसूस हुआ। उन्होंने कहा कि मैं ऐसे बच्चों की पीड़ा समझता हूं। मैं और मेरी पत्नी मिलकर ऐसे ही दिव्यांग बच्चों के लिए स्कूल चलाते रहे हैं। मेरी पत्नी तो आज भी गोवा में उस स्कूल को चला रही हैं।
महामहिम ने महिला इमदाद कमेटी से कहा कि अपने काम का दायरा और क्षेत्र को विस्तार दें। पटना से बाहर निकल कर संपूर्ण बिहार में काम करें। इसके लिए राजभवन से जो भी सहयोग चाहिए उनको मिलेगा इस नेक कार्य में राजभवन महिला इमदाद कमेटी के साथ है।

कार्यक्रम की शुरुआत में अंतर ज्योति विद्यालय की दृष्टिहीन छात्राओं ने स्वागत गान प्रस्तुत किया। इस कार्यक्रम में अंतरज्योति विद्यालय, आशादीप विद्यालय, चिंतामणी विद्यालय सहित कई विद्यालय से बच्चे आए हुए थे। इसके अतिरिक्त ममता मेहरोत्रा द्वारा मेनस्ट्रीम से जोड़ने के लिए जिन बच्चों के साथ प्रयास किये जा रहे हैं उनमें से कुमार प्रखर, दिव्यांश और आयुषमान भी उपस्थित थे। पुरस्कार, सम्मान और सहयोग के रूप में एलईडी टीवी, सिलाई मशीन, म्यूजिकल इंस्ट्रुमेंट, सुनने की मशीन, स्कूली बैग, बक्सा और पुस्तक जैसी चीजें दी गई।
कार्यक्रम का समापन महिला इमदाद कमेटी की उपाध्यक्ष आशा सिंह के धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ।

Previous Post

ईदगाह में और मोहल्ला सराय में ईद-उल-अज़हा की नमाज अदा कर आपसी भाईचारा व् अमनो चैन की दुआ

Next Post

चिकित्सा दिवस की पूर्व संध्या पर संगोष्ठी

संवाददाता, इमरान बेग

संवाददाता, इमरान बेग

Next Post
चिकित्सा दिवस की पूर्व संध्या पर संगोष्ठी

चिकित्सा दिवस की पूर्व संध्या पर संगोष्ठी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Trending
  • Comments
  • Latest
खनन माफियाओं ने सिपाही को कुचलकर मार डाला

खनन माफियाओं ने सिपाही को कुचलकर मार डाला

June 9, 2024
कुसमी ट्रिपल मर्डर केस का बड़ा खुलासा

कुसमी ट्रिपल मर्डर केस का बड़ा खुलासा

November 17, 2024
युवक ने मरने से पहले बनाया वीडियो, अखिलेश यादव से लगाई गुहार, पत्नी सहित ससुराल वालों पर लगाया आरोप

युवक ने मरने से पहले बनाया वीडियो, अखिलेश यादव से लगाई गुहार, पत्नी सहित ससुराल वालों पर लगाया आरोप

September 21, 2024
बरौनी स्टेशन पर शंटिंग के दौरान इंजन-बोगी के बीच दबकर रेलकर्मी की मौत, बेगूसराय में दर्दनाक हादसा

बरौनी स्टेशन पर शंटिंग के दौरान इंजन-बोगी के बीच दबकर रेलकर्मी की मौत, बेगूसराय में दर्दनाक हादसा

November 9, 2024
परशुराम सेवा समिति की बैठक संपन्न, 29 अप्रैल को

परशुराम सेवा समिति की बैठक संपन्न, 29 अप्रैल को

1

कलेक्टर ने प्रतापपुर ब्लॉक के ग्रामवार समस्या शिविर में निराकरण किए गए कार्यों की दो पालियों में समीक्षा की

0

दुर्गेश और विशेष बने निशानेबाजी में चैंपियन ऑफ चैंपियन ।

0

लगातार दूसरे वर्ष लेखा प्रस्तुत करने में जिला कोषालय राज्य में पहले स्थान पर

0

Igf 1 Lr3 Acetato en el Culturismo: Beneficios y Consideraciones

February 15, 2026

Hypoxieorientiertes Training: Steigern Sie Ihre Leistung mit Erythropoietin

February 15, 2026
शंकरगढ़: चार किलो से अधिक गांजा के साथ युवक गिरफ्तार, एक नाबालिग अभिरक्षा में

शंकरगढ़: चार किलो से अधिक गांजा के साथ युवक गिरफ्तार, एक नाबालिग अभिरक्षा में

February 15, 2026

QuickWin Casino: Una Puerta a la Diversión y Recompensas Rápidas

February 14, 2026

Recent News

Follow Us

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

© 2024 Bharattv24x7

No Result
View All Result
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • नॅशनल
  • Team

© 2024 Bharattv24x7