• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
ADVERTISEMENT
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • नॅशनल
  • Team
No Result
View All Result
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • नॅशनल
  • Team
No Result
View All Result
No Result
View All Result
ADVERTISEMENT
Home छत्तीसगढ़

बच्चों को नशे की लत से बचाने संजीदगी से हो प्रयास- बाल संरक्षण आयोग अध्यक्ष श्रीमती तेजकुंवर नेताम

Team Bharat TV24x7 by Team Bharat TV24x7
July 17, 2022
in छत्तीसगढ़
0
0
SHARES
6
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on WhatsApp

*बच्चों को नशे की लत से बचाने संजीदगी से हो प्रयास- बाल संरक्षण आयोग अध्यक्ष श्रीमती तेजकुंवर नेताम*

*आत्माराम पटेल ब्यूरो का रिपोर्ट*

बलौदाबाजार,। /छत्तीसगढ़ राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग द्वारा जिला पंचायत के सभाकक्ष में बैठक सह उन्मुखीकरण कार्यशाला का आयोजन किया गया।छत्तीसगढ़ राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग की अध्यक्ष श्रीमती तेजकुंवर नेताम,सदस्य श्रीमती आशा संतोष यादव,पुष्पा पाटले उपस्थित रही। आयोग की अध्यक्ष ने कहा कि जिले में नशा मुक्ति के लिए पूरी संजीदगी से प्रयास किए जाए ताकि कोई भी बच्चा इस बुरी आदतों के चंगूल में न फंसे। उन्होंने कहा कि ऐसे बच्चे जो नशे की लत में आकर अपना जीवन बर्बाद कर रहे है, उन बच्चों को इन बुरी आदत से बाहर निकाले। जिसके लिए सबसे पहले उन दुकानदारों पर निगरानी रखें, जिनके माध्यम से वे इन सामानों की खरीदी कर रहे है। श्रीमती नेताम ने कोविड के दौरान माता-पिता खोने वाले बच्चों के संबंध में जानकारी ली जिस पर महिला बाल विकास विभाग के जिला कार्यक्रम अधिकारी ने बताया कि ऐसे बच्चें जिन्होंने अपने माता एवं पिता दोनों खो चुके है उन्हें महतारी दुलार योजना अंतर्गत निःशुल्क शिक्षा उपलब्ध कराया जा रहा है एवं छात्रवृत्ति भी प्रदाय की जा रही है। पीएम केयर योजना के माध्यम से उन्हें राशि प्रदाय किया गया है। सभी बच्चें अपने नजदीकी रिश्तेदार के यहां सुरक्षित है। उन बच्चों के लिए स्वामी आत्मानंद स्कूल एवं भाठागांव स्थित स्कूल में स्पेशल सीट की व्यवस्था की गयी है।
आयोग की अध्यक्ष नेताम ने जिले में बाल विवाह,बाल श्रम एवं बाल अधिकारों से संबंधित स्थिति एवं उसके संबंध किए गए प्रयासों के बारे में जानकारी ली। उन्होंने सख्त हिदायत दी कि कहीं भी बाल विवाह एवं बाल श्रम के प्रकरण सामने न आए। उत्सव एवं शादी समय में इस पर विशेष निगरानी रखें, साथ ही स्पॉट पर जाकर देखें कि कहीं बाल श्रम तो नहीं हो रहा है, तभी वस्तुस्थिति का पता चल पाएगा। विभागीय अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि ग्राम स्तर पर संचालित बाल संरक्षण समितियों एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की सहायता से निगरानी रखी जा रही है तथा कोटवारों के माध्यम से बाल विवाह रोकथाम हेतु मुनादी करायी जा रही है। बाल श्रमिक की रोकथाम हेतु जिले में समय-समय पर रेस्क्यू कार्यक्रम चलाया जा रहा है।आयोग की अध्यक्ष ने कहा कि अगर स्कूल के आसपास नशीली वस्तुओं की बिक्री हो रही हो तो कोटपा एक्ट के प्रावधानों के तहत स्कूल परिसर एवं उसके आसपास के 100 मीटर के दायरे के अंदर से उक्त दुकान को दूसरी जगह पर स्थानांतरित करायें एवं अधिनियम का उल्लंघन करने वाले व्यक्ति अथवा प्रतिष्ठान के विरूद्ध कार्यवाही करना सुनिश्चित करें। विशेष आवश्यकता वाले बच्चों के लिए उपलब्ध शिक्षा के संसाधनों की समीक्षा की साथ ही नशा मुक्ति केन्द्र के स्थापना हेतु कलेक्टर के अनुमोदन से प्रस्ताव संचालनालय प्रेषित किये जाने हेतु निर्देश दिया गया। बैठक पश्चात् आदिम जाति विभाग द्वारा संचालित छात्रावास तथा स्वामी आत्मानंद स्कूल का निरीक्षण भी किया गया। बैठक के दौरान पुलिस विभाग,स्वास्थ्य,महिला एवं बाल विकास विभाग,श्रम,शिक्षा,आदिम जाति कल्याण विभाग,खेल एवं युवा कल्याण सहित अन्य विभाग के जिला अधिकारी गण उपस्थित रहें।

Previous Post

अव्यवस्थाओं के बीच नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों को बांटा प्रमाण पत्र

Next Post

कलेक्टर ने किया गौठान एवं अस्पतालों का आकस्मिक निरीक्षण

Team Bharat TV24x7

Team Bharat TV24x7

Next Post

कलेक्टर ने किया गौठान एवं अस्पतालों का आकस्मिक निरीक्षण

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Trending
  • Comments
  • Latest
खनन माफियाओं ने सिपाही को कुचलकर मार डाला

खनन माफियाओं ने सिपाही को कुचलकर मार डाला

June 9, 2024
कुसमी ट्रिपल मर्डर केस का बड़ा खुलासा

कुसमी ट्रिपल मर्डर केस का बड़ा खुलासा

November 17, 2024
युवक ने मरने से पहले बनाया वीडियो, अखिलेश यादव से लगाई गुहार, पत्नी सहित ससुराल वालों पर लगाया आरोप

युवक ने मरने से पहले बनाया वीडियो, अखिलेश यादव से लगाई गुहार, पत्नी सहित ससुराल वालों पर लगाया आरोप

September 21, 2024
बरौनी स्टेशन पर शंटिंग के दौरान इंजन-बोगी के बीच दबकर रेलकर्मी की मौत, बेगूसराय में दर्दनाक हादसा

बरौनी स्टेशन पर शंटिंग के दौरान इंजन-बोगी के बीच दबकर रेलकर्मी की मौत, बेगूसराय में दर्दनाक हादसा

November 9, 2024
परशुराम सेवा समिति की बैठक संपन्न, 29 अप्रैल को

परशुराम सेवा समिति की बैठक संपन्न, 29 अप्रैल को

1

कलेक्टर ने प्रतापपुर ब्लॉक के ग्रामवार समस्या शिविर में निराकरण किए गए कार्यों की दो पालियों में समीक्षा की

0

दुर्गेश और विशेष बने निशानेबाजी में चैंपियन ऑफ चैंपियन ।

0

लगातार दूसरे वर्ष लेखा प्रस्तुत करने में जिला कोषालय राज्य में पहले स्थान पर

0
जिलाधिकारी और एसएसपी ने फरियादियों की शिकायतें सुनकर दिए आवश्यक निर्देश

जिलाधिकारी और एसएसपी ने फरियादियों की शिकायतें सुनकर दिए आवश्यक निर्देश

May 2, 2026
मिशन शक्ति अभियान के तहत बलरई थाना पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान

मिशन शक्ति अभियान के तहत बलरई थाना पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान

May 2, 2026
पान कुँवर इंटरनेशनल स्कूल में 1 मई को मजदूर दिवस के उपलक्ष्य में एक गरिमामय कार्यक्रम का आयोजन

पान कुँवर इंटरनेशनल स्कूल में 1 मई को मजदूर दिवस के उपलक्ष्य में एक गरिमामय कार्यक्रम का आयोजन

May 1, 2026
रिकॉर्ड रूम आगजनी का आरोपी गिरफ्तार

रिकॉर्ड रूम आगजनी का आरोपी गिरफ्तार

May 1, 2026

Recent News

Follow Us

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

© 2024 Bharattv24x7

No Result
View All Result
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • नॅशनल
  • Team

© 2024 Bharattv24x7