• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
ADVERTISEMENT
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • नॅशनल
  • Team
No Result
View All Result
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • नॅशनल
  • Team
No Result
View All Result
No Result
View All Result
ADVERTISEMENT
Home Latest News

महाकाल के दर्शन कर बोले पटवारी- चुनावी घोषणा पत्र के सारे वादे सरकार पूरा करे,सरकार यही मेरी कामना

संवाददाता, इमरान बेग by संवाददाता, इमरान बेग
December 19, 2023
in Latest News, मध्यप्रदेश
0
महाकाल के दर्शन कर बोले पटवारी- चुनावी घोषणा पत्र के सारे वादे सरकार पूरा करे,सरकार यही मेरी कामना
0
SHARES
10
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on WhatsApp

संजय शर्मा

महाकाल के दर्शन कर बोले पटवारी- चुनावी घोषणा पत्र के सारे वादे सरकार पूरा करे,सरकार यही मेरी कामना

मध्यप्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी भोपाल में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष का पदभार संभालने के पहले बाबा महाकाल के दरबार में पहुंचे। जहां उन्होंने चांदी द्वारा से बाबा महाकाल का पूजन-दर्शन किया और मध्यप्रदेश की सुख-समृद्धि के लिए कामना की।

https://bharattv24x7.com/wp-content/uploads/2023/12/VID-20231219-WA0024.mp4

जीतू पटवारी ने चांदी द्वार से बाबा महाकाल को उनके माध्यम से एक लोटा जल अर्पित किया और उसके बाद यहीं से पूजन अर्चन कर आरती भी की। बाबा महाकाल का पूजन करने के बाद कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी मीडिया से चर्चा करते हुए बोले, बाबा महाकाल की नगरी से गणना शुरू होती है। बाबा महाकाल का प्रताप पूरे विश्व पर है, पूरे ब्रह्मांड पर है। बहुत सौभाग्य का विषय है कि इस बार मुख्यमंत्री बाबा महाकाल की नगरी से हैं। भारतीय जनता पार्टी ने इस बार जनता के सामने जो अपनी बातें कही, जो वचन कहे, मोदी की गारंटी दी सबसे महत्वपूर्ण बहनों से शिवराज भैया ने कहा कि उन्हें चुनाव के बाद 3000 प्रतिमाह खाते में डालेगा तुम्हारा भैया। 3000 प्रति क्विंटल किसानों की गेहूं की फसल का डिमांड था, जिस पर भाजपा सरकार ने इसे 2700 प्रति क्विंटल खरीदने का वचन दिया था। बात थी 3100 प्रति क्विंटल धान की और 450 में गैस सिलेंडर के साथ हर घर रोजगार की।

पटवारी ने कहा कि बाबा भोलेनाथ की कृपा ऐसी होगी, सरकार यह सभी वादे पूरे करे। मुख्यमंत्री को सद्बुद्धि हो, इसका जल्दी से ज्ञान मिले और भाजपा सरकार द्वारा किए गए सभी वादे जल्द से जल्द पूर्ण हो। हमारे सामने भारतीय जनता पार्टी का वह घोषणा पत्र है, जिसमें मोदी की गारंटी दी गई है, जिसको लेकर हमें सरकार से आशा है कि वह अपने सारे वचन पूर्ण करेगी। कांग्रेस सरकार को विपक्ष के महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिली है। मेरा बहनों से अनुरोध है कि भले ही शिवराज जी 3000 देने का वादा कर मुख्यमंत्री न रहे हों, लेकिन आपका भैया जीतू पटवारी किसान का बेटा है, जो हल चलाना भी जानता है और हल निकालना भी जानता है।

जीतू पटवारी ने कहा, मेरी मुख्यमंत्री जी से आशा है कि जब कैबिनेट के पहले बैठक करें तभी घोषणा पत्र में दिए गए सभी वचनों को पूर्ण करें। वरना पूरे मध्यप्रदेश में कांग्रेस पार्टी का कार्यकर्ता उन बहनों, किसानों और युवाओं के लिए सड़क पर आकर आंदोलन करेगा और मुख्यमंत्री से अनुरोध करेगा कि वह घोषणा पत्र में किए गए सभी वादों को पूरा करें। जनवरी में हम भोपाल से वादा निभाओ की शुरुआत करेंगे, इसके बाद यह आंदोलन पूरे मध्यप्रदेश में किया जाएगा।

लोकसभा में हम 29 सीटे जीतें, ऐसा प्रयास करूंगा

हमें विधानसभा चुनाव में 40 प्रतिशत मत मिला है, जिसे हम 51 प्रतिशत करने का प्रयास करेंगे। बाबा महाकाल से भी मैंने प्रदेश की खुशहाली और समृद्धि की कामना की है। मध्यप्रदेश देश में नंबर वन बने, ऐसी मेरी कामना है। लोकसभा चुनाव में कितनी सीट आएगी, इसके जवाब में जीतू पटवारी ने कहा कि हम चुनाव में 29 सीटे जीतें, ऐसी मेरी कामना और प्रयास रहेंगे।

विधानसभा में महापुरुषों की तस्वीर हटाने की हो रही राजनीति

विधानसभा से पंडित जवाहरलाल नेहरू के फोटो हटाने पर कहा कि भारत की आजादी का नायक महात्मा गांधी थे। संविधान के नायक डॉ भीमराव अंबेडकर और देश निर्माण के नायक पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू थे। मुझे खुशी है कि अंबेडकर जी की तस्वीर विधानसभा में लगाई गई है, लेकिन भारत का निर्माण करने वाले पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की तस्वीर हटा दी गई है। तस्वीर हटाने की यह राजनीति कैसी, यह नफरत देश के पूर्व प्रधानमंत्री से कैसी, जिसने देश की आजादी के लिए सालों जेल में बिता दिए। देश की आजादी के लिए सर्वोच्च न्योछावर कर दिया। उनसे आखिर यह नफरत क्यों।

सरकार ने डॉ अंबेडकर जी की तस्वीर लगाई तो पंडित जवाहरलाल नेहरू की तस्वीर भी लगे रहने देते हैं। अगर वहां तीन तस्वीर लगी रहती तो हमें ज्यादा अच्छा लगता। पंडित जवाहरलाल नेहरू की तस्वीर हटाकर भारतीय जनता पार्टी ने डॉ अटल बिहारी वाजपेयी के उन विचारों को कटघरे में खड़ा कर दिया है, जिसमें वर्ष 1967 में एक तस्वीर को लेकर कहा था कि उस तस्वीर को वापस लाया जाए और कुछ ऐसे प्रयास किया, जिससे कि वह तस्वीर वापस लाई भी गई और लगाई भी गई। यह पंडित अटल बिहारी वाजपेयी की भाजपा नहीं है, उनके विचारों की भाजपा नहीं है। यह वह भाजपा है, जो महापुरुषों में बंटवारा करना चाहती है। हम निंदा करते हैं कि पंडित जवाहरलाल नेहरू की तस्वीर को इन्होंने विधानसभा से हटा दिया और स्वागत करते हैं कि डॉ अंबेडकर जी की तस्वीर को वहां लगा दिया गया मैं मानता हूं कि भाजपाइयों को महापुरुषों की तस्वीरों में भेद नहीं करना चाहिए।

Previous Post

शासन के नियमों के पालन न करने बालों के खिलाफ होगी दंडात्मक करवाई रवि भदोरिया एसडीओपी

Next Post

धर्मेंद्र उपाध्याय को परशुराम सेवा का प्रदेश से सचिव बनाया गया,,,

संवाददाता, इमरान बेग

संवाददाता, इमरान बेग

Next Post
धर्मेंद्र उपाध्याय को परशुराम सेवा का प्रदेश से सचिव बनाया गया,,,

धर्मेंद्र उपाध्याय को परशुराम सेवा का प्रदेश से सचिव बनाया गया,,,

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Trending
  • Comments
  • Latest
खनन माफियाओं ने सिपाही को कुचलकर मार डाला

खनन माफियाओं ने सिपाही को कुचलकर मार डाला

June 9, 2024
कुसमी ट्रिपल मर्डर केस का बड़ा खुलासा

कुसमी ट्रिपल मर्डर केस का बड़ा खुलासा

November 17, 2024
युवक ने मरने से पहले बनाया वीडियो, अखिलेश यादव से लगाई गुहार, पत्नी सहित ससुराल वालों पर लगाया आरोप

युवक ने मरने से पहले बनाया वीडियो, अखिलेश यादव से लगाई गुहार, पत्नी सहित ससुराल वालों पर लगाया आरोप

September 21, 2024
बरौनी स्टेशन पर शंटिंग के दौरान इंजन-बोगी के बीच दबकर रेलकर्मी की मौत, बेगूसराय में दर्दनाक हादसा

बरौनी स्टेशन पर शंटिंग के दौरान इंजन-बोगी के बीच दबकर रेलकर्मी की मौत, बेगूसराय में दर्दनाक हादसा

November 9, 2024
परशुराम सेवा समिति की बैठक संपन्न, 29 अप्रैल को

परशुराम सेवा समिति की बैठक संपन्न, 29 अप्रैल को

1

कलेक्टर ने प्रतापपुर ब्लॉक के ग्रामवार समस्या शिविर में निराकरण किए गए कार्यों की दो पालियों में समीक्षा की

0

दुर्गेश और विशेष बने निशानेबाजी में चैंपियन ऑफ चैंपियन ।

0

लगातार दूसरे वर्ष लेखा प्रस्तुत करने में जिला कोषालय राज्य में पहले स्थान पर

0
दिल्ली में नकली Eno का भंडाफोड़: एसिड मिलाकर तैयार हो रहा था पाउडर, 2 ड्रम तेजाब बरामद

दिल्ली में नकली Eno का भंडाफोड़: एसिड मिलाकर तैयार हो रहा था पाउडर, 2 ड्रम तेजाब बरामद

April 21, 2026
Gorakhpur EMT Vijay Yadav Case | हार्ट अटैक और ब्रेन हेमरेज | उत्पीड़न के आरोप

Gorakhpur EMT Vijay Yadav Case | हार्ट अटैक और ब्रेन हेमरेज | उत्पीड़न के आरोप

April 21, 2026
भगवान परशुराम जी की शोभा यात्रा का भव्य स्वागत

भगवान परशुराम जी की शोभा यात्रा का भव्य स्वागत

April 19, 2026
कुसमी: सुबह-सुबह धधकी खैनी दुकान में आग का तांडव, लाखों का सामान जलकर राख

कुसमी: सुबह-सुबह धधकी खैनी दुकान में आग का तांडव, लाखों का सामान जलकर राख

April 19, 2026

Recent News

Follow Us

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

© 2024 Bharattv24x7

No Result
View All Result
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • नॅशनल
  • Team

© 2024 Bharattv24x7