मालगाड़ी की चपेट में आने से कटकर युवक की मौत,परिजन बोले बिना बताए घर से निकला था
भरथना: थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम घमुरिया गांव के पास से गुजरी डीएफसी रेलवे लाइन पर गुरुवार सुबह ग्रमीणों ने शव पडा देख मची अफरा तफरी मृतक की पहचान अजय सिंह 25 पुत्र दयाल सिंह बाथम निवासी ग्राम घमुरिया के रूप में हुई। आपको बताते चलें मिली जानकारी के अनुसार मृतक बुधवार की देर रात बिना किसी को बताएं घर से निकल गया था जब गुरुवार सुबह डीएफसी रेलवे लाइन ट्रैक पर शव मिलने पर घर में कोहराम मच गया घटना की सूचना मिलती ही मौके पर पहुँचे परिजनों ने शव की पहचान की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया
ग्रामीणों का कहना है कि मृतक कुछ दिनों से मानसिक रूप से परेशान चल रहा था जिसके चलते हुए तनाव में रहता था मृतक चार भाइयों में सबसे बड़ा था पिता के साथ खेती में सहयोग करता था करीब 3 वर्ष पूर्व उसकी शादी हरियाणा के पानीपत निवासी राधा से हुई थी वहीं रहकर नौकरी कर रहा था अचानक हुई घटना से परिवार में मातम पसर गया मां-बाप और भाइयों का रो-रो कर बुरा हाल है पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है














