श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय बस्ती *श्री आशीष श्रीवास्तव* के आदेश के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक महोदय बस्ती *श्री दीपेंद्र नाथ चौधरी* के कुशल पर्यवेक्षण में क्षेत्राधिकारी महोदय रुधौली *श्री शेषमणी उपाध्याय* के कुशल निर्देशन में आज दिनाँक 20.11.2022 *थानाध्यक्ष दुर्गेश कुमार पांडे य* के कुशल नेतृत्व में पुलिस बल को रोगों से मुक्त व स्वस्थ रखने एवम चुस्त दुरुस्त बनाये रखने के दृष्टिगत थाना छावनी के रामरेखा मंदिर परिसर पर समस्त अधिकारी/कर्मचारी गण की उपस्थिति में योगा कार्यक्रम का आयोजन *योग गुरु श्री आदित्यनारायन* की अध्यक्षता में किया गया । योग गुरु द्वारा बताया गया कि योग के माध्यम से मनुष्य अपनी जीवनशैली को सरल कैसे बना सकता है, जिससे स्वस्थ मन एवं शरीर के साथ अनेक सुख प्राप्त होते हैं l
थानाध्यक्ष दुर्गेश कुमार पांडे ने अपने कर्मचारियों के संबोधन में कहा:
योगाभ्यास करने से हमारे जीवन में भौतिक, मानसिक, भावनात्मक और आध्यात्मिक स्तरों पर आते सभी दुख दूर होते हैं।
*जीवन एक अमूल्य उपहार है, और उपहार का आनंद तब मिलता है जब हम उसके ऊपर लपेटे रंगीन कागज़ से परे होकर खोजते हैं।*