• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
ADVERTISEMENT
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • नॅशनल
  • Team
No Result
View All Result
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • नॅशनल
  • Team
No Result
View All Result
No Result
View All Result
ADVERTISEMENT
Home Latest News

शिवपुर में पढ़ाई तिहार का आयोजन

संवाददाता, इमरान बेग by संवाददाता, इमरान बेग
April 25, 2023
in Latest News, छत्तीसगढ़
0
शिवपुर में पढ़ाई तिहार का आयोजन
0
SHARES
7
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on WhatsApp

शिवपुर में पढ़ाई तिहार का आयोजन

 

शिवम कुमार तिवारी ब्यूरो सुरजपुर भारत टीवी

 

सूरजपुर/25 अप्रैल 2023/ जिले में प्राथमिक शिक्षा और छात्रों को पढ़ाई से जोड़ने के लिए आज सभी बसाहटो में एक्टिव मदर कम्युनिटी का गठन किया जा रहा है। शिक्षा विभाग ने यह पहल शुरू की है। जिला शिक्षाधिकारी ललित राम पटेल, विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी पंडित भारद्वाज, सहायक विकासखंड शिक्षा अधिकारी मनोज साहू एवं विकास खण्ड स्रोत समन्वयक घनश्याम दुबे, संकुल समन्वयक लुकेश्वर सिंह के कुशल मार्गदर्शन में हो रहे पढ़ाई तिहार के नाम से मेला आयोजित किया जा रहा है। यह कार्यक्रम शिक्षिकाएं संचालित कर रही हैं और बच्चों की माताओं के जरिए बच्चों को जानकारियां दी जा रही हैं।
पढा़ई तिहार के अंतर्गत शासकीय प्राथमिक शाला शिवपुर में आज अंगना म शिक्षा 3.0 कार्यक्रम का आयोजन किया गया, छत्तीसगढ़ में माताओं को जोड़कर बच्चों को घर पर पढ़ाई सीखने में सहयोग देने के लिए अंगना म शिक्षा कार्यक्रम को काफी अच्छी सफलता मिली है। इस कार्यक्रम को राष्ट्रीय स्तर पर स्कॉच अवार्ड से भी नवाजा गया है। राज्य में दो वर्षों में इस कार्यक्रम से तीन लाख से अधिक माताएं सक्रिय रूप से जुड़कर बच्चों की शिक्षा में महत्वपूर्ण योगदान दे रही हैं। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि श्रीमती तमन्ना खातून, अध्यक्ष शाला प्रबंधन समिति, स्मार्ट माता के रूप में राबिया खातून एवं तमन्ना खातून का चयन कर सम्मान किया गया। आयोजन में आंगनबाड़ी के बच्चे भी उपस्थित थे।

 

कार्यक्रम का शुभारंभ छत्तीसगढ़ महतारी के छाया चित्र की पूजा अर्चना कर किया गया, इस आयोजन में प्रभारी मंजू सिंह, ने पढ़ई तिहार अंगना म शिक्षा 3.0 की विस्तृत जानकारी दी। इस आयोजन में ग्राम की माताओ ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया तथा गर्मी की छुट्टियों में किस तरह घर में ही रहकर बच्चो को खेल खेल में अध्ययन अध्यापन से जोड़कर रखा जाए, यह गतिविधि की गई। अंगना म शिक्षा के तहत माता उन्मुखीकरण आदि आयोजन समय समय पर किया जाता है, उसी कड़ी में पढ़ई तिहार के तहत अंगना में शिक्षा 3.0 का आयोजन आज किया गया, इसमें उपस्थित माताओं को अंगना म शिक्षा के महत्त्व से परिचित कराया गया तथा किस तरह से घर मे भी बच्चों को शिक्षा से जोड़कर रखा जा सकता है यह गतिविधि कराई गई। कार्यक्रम में उपस्थित माताओं ने अपने बच्चो से गतिविधि करा कर अंगना म शिक्षा नाम को साकार किया। कार्यक्रम में माताएं सुबसो बाई, प्यारो बाई, विजया कुमारी, कल्पेन, पार्वती यादव, जुलेखा, शिक्षक रामनिवास साहू, ग्रामवासी एवं आंगनबाड़ी व विद्यालय के बच्चे उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन शिक्षक योगेश साहू ने एवं आभार प्रदर्शन प्रधान पाठक ओम प्रकाश वर्मा ने किया।

Previous Post

ज्ञान स्थली इण्टर कॉलेज में टॉपर छात्रों को किया गया सम्मानित

Next Post

बोरे-बासी खाकर मनाया जाएगा श्रमिक दिवस

संवाददाता, इमरान बेग

संवाददाता, इमरान बेग

Next Post
बोरे-बासी खाकर मनाया जाएगा श्रमिक दिवस

बोरे-बासी खाकर मनाया जाएगा श्रमिक दिवस

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Trending
  • Comments
  • Latest
खनन माफियाओं ने सिपाही को कुचलकर मार डाला

खनन माफियाओं ने सिपाही को कुचलकर मार डाला

June 9, 2024
कुसमी ट्रिपल मर्डर केस का बड़ा खुलासा

कुसमी ट्रिपल मर्डर केस का बड़ा खुलासा

November 17, 2024
युवक ने मरने से पहले बनाया वीडियो, अखिलेश यादव से लगाई गुहार, पत्नी सहित ससुराल वालों पर लगाया आरोप

युवक ने मरने से पहले बनाया वीडियो, अखिलेश यादव से लगाई गुहार, पत्नी सहित ससुराल वालों पर लगाया आरोप

September 21, 2024
बरौनी स्टेशन पर शंटिंग के दौरान इंजन-बोगी के बीच दबकर रेलकर्मी की मौत, बेगूसराय में दर्दनाक हादसा

बरौनी स्टेशन पर शंटिंग के दौरान इंजन-बोगी के बीच दबकर रेलकर्मी की मौत, बेगूसराय में दर्दनाक हादसा

November 9, 2024
परशुराम सेवा समिति की बैठक संपन्न, 29 अप्रैल को

परशुराम सेवा समिति की बैठक संपन्न, 29 अप्रैल को

1

अहेरीपुर चौराहे पर जलभराव से सड़क बनी तालाब, जिम्मेदारों पर उठे सवाल

1

कलेक्टर ने प्रतापपुर ब्लॉक के ग्रामवार समस्या शिविर में निराकरण किए गए कार्यों की दो पालियों में समीक्षा की

0

दुर्गेश और विशेष बने निशानेबाजी में चैंपियन ऑफ चैंपियन ।

0

Vivi l’Emozione di Chicken Road: Un Gioco Strategico in Stile Crash

March 7, 2026

Метандриол Курс: основные аспекты и полезные советы

March 7, 2026

Experience the Thrill of IvyBet Casino and Sportsbook: A World of Endless Possibilities

March 7, 2026

Experience the Thrill of Lex Casino: Where Slots and Table Games Come Alive

March 7, 2026

Recent News

Vivi l’Emozione di Chicken Road: Un Gioco Strategico in Stile Crash

March 7, 2026

Метандриол Курс: основные аспекты и полезные советы

March 7, 2026

Experience the Thrill of IvyBet Casino and Sportsbook: A World of Endless Possibilities

March 7, 2026

Experience the Thrill of Lex Casino: Where Slots and Table Games Come Alive

March 7, 2026

Follow Us

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

© 2024 Bharattv24x7

No Result
View All Result
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • नॅशनल
  • Team

© 2024 Bharattv24x7