• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
ADVERTISEMENT
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • नॅशनल
  • Team
No Result
View All Result
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • नॅशनल
  • Team
No Result
View All Result
No Result
View All Result
ADVERTISEMENT
Home Latest News

अवैध रेत उत्खनन व डंपिंग सरपंच द्वारा कराया जा रहा है जिसकी जानकारी आपके माध्यम से मिल रही है मुझे इसकी जानकारी नहीं थी,मैं मामले की जाँच कराता हुँ।

Team Bharat TV24x7 by Team Bharat TV24x7
July 29, 2022
in Latest News, छत्तीसगढ़
0
0
SHARES
19
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on WhatsApp

बैकोना में सरपंच के द्वारा धड़ल्ले से कराया जा रहा रेत का अवैध उत्खनन व भण्डारण

राजेन्द्र सिंह आयम सत्ता पक्ष से जनप्रतिनिधि होने के बावजूद शासन के निर्देशों का अवहेलना कर अवैध रेत उत्खनन ,भंडारण एवं तस्करी में शामिल

*सत्यम पटेल ब्यूरो प्रतापपुर*

सुरजपुर- विकासखण्ड प्रतापपुर अंतर्गत ग्राम पंचायत बैकोना के ग्रामीणों ने सरपंच राजेंद्र सिंह आयम पर रेत का अवैध भण्डारण एव रेत तस्करी करने का आरोप लगाया है तथा इसकी शिकायत प्रतापपुर एसडीएम से भी की थी इसके बावजूद कोई कार्यवाही नहीं होने से सरपंच के हौसले और बुलन्द हो गये अब रेत ट्रक के माध्यम से यूपी भेंज बेचने के फिराक में है जिसको लेकर ग्रामीणों में काफी आक्रोश व्याप्त है।

पूरा मामला प्रतापपुर विकासखंड से महज 5 किलोमीटर की दूरी पर स्थित ग्राम पंचायत बैकोना का है जहाँ के ग्रामीणों ने बताया कि सरपंच राजेन्द्र सिंह आयम ने जुलाई के प्रथम सप्ताह में शासन के सख्त निर्देश के बावजूद बाकी नदी से अवैध रेत उत्खनन करा बिना अनुमति भारी मात्रा में रेत का भंडारण किया है। सरपंच ने बड़ी चालाकी दिखाते हुए मुख्य मार्ग के किनारे गन्ने के खेत के पीछे रेत का भंडारण किया है जहां से ट्रक के माध्यम से रेत यूपी भेजा जा रहा है । प्रारंभ में सरपंच ने ग्राम पंचायत में होने वाले निर्माण कार्यों के लिए रेत भंडारण करने की बात कही थी, लेकिन ग्रामीणों ने सचिव से पूछताछ की तो उसने बताया कि ग्राम पंचायत में कोई भी निर्माण कार्य नहीं चल रहा है और नहीं रेत भंडारण के संबंध में कोई जानकारी है। बाकी नदी में सरपंच के द्वारा अवैध तरीके से रेत उत्खनन, भण्डारण का कार्य ताना शाही व नेता गिरी के दम पर कराया जा रहा है।

*ग्रामीणों ने राजनैतिक संरक्षण का लगाया आरोप–*

ग्राम बैकोना के ग्रामीणों का आरोप है कि रेत का अवैध उत्खनन करने वाले सरपंच को राजनैतिक संरक्षण प्राप्त है,खुद को कांग्रेसी बता प्रदेश में कांग्रेस सरकार है जिसका धौंस भी दिखता है। जिसके कारण कोई कुछ नहीं कर पाता। जो लोग इसका विरोध करते हैं उनको भी शांत करा दिया जाता है। उनका यह भी आरोप है कि यहाँ पर अवैध रूप से रेत दिन में लेबरों के माध्यम से और रात में मशीनें लगाकर रेत निकाल अवैध भण्डारण किया गया है।

*शिकायत को किया गया नजरअंदाज–*

ऐसा नहीं है कि इस मामले कि जानकारी प्रशासन को नहीं है। आम लोगों को अवैध रेत उत्खनन करते हुए पकड़े जाने पर तत्परतापूर्वक कार्रवाई करने वाला प्रशासन रसूखदारों पर कार्रवाई करने से कतरा रहा है।
पूरे मामले में ग्रामीणों का कहना हैं कि ग्राम बैकोना में रेत उत्खनन की नामजद शिकायत एसडीएम से की गई लेकिन अधिकारियों के द्वारा शिकायत को नजरंदाज कर दिया गया। क्षेत्र में रेत का अवैध उत्खनन और परिवहन किया जा रहा है, इसके बाद भी अधिकारी इस ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं, जबकि इस अवैध कारोबार पर लगाम लगाने के लिए मुख्यमंत्री ने सख्त निर्देश दिए हैं।

*प्रतीक जायसवाल तहसीलदार प्रतापपुर–*

अवैध रेत उत्खनन व डंपिंग सरपंच द्वारा कराया जा रहा है जिसकी जानकारी आपके माध्यम से मिल रही है मुझे इसकी जानकारी नहीं थी,मैं मामले की जाँच कराता हुँ।

*गोपाल दास टण्डन*
*खनिज निरीक्षक सूरजपुर–*

ग्राम बैकोना में विभाग के द्वारा रेत उत्खनन व भंडारण की अनुमति नहीं दी गई है। मैं स्वयं भंडारण स्थल पर जाकर निरीक्षण कर दोषियों पर कार्रवाई करूंगा।

Previous Post

उज्जवल भारत उज्जवल भविष्य बिजली महोत्सव कार्यक्रम मे ऊर्जा मंत्री सहित पदाधिकारी रहे मौजूद

Next Post

जन चेतना विकास संस्था सिलौड़ी के अध्यक्ष विकास हल्दकार के द्वारा किया पौधारोपण का कार्य

Team Bharat TV24x7

Team Bharat TV24x7

Next Post

जन चेतना विकास संस्था सिलौड़ी के अध्यक्ष विकास हल्दकार के द्वारा किया पौधारोपण का कार्य

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Trending
  • Comments
  • Latest
खनन माफियाओं ने सिपाही को कुचलकर मार डाला

खनन माफियाओं ने सिपाही को कुचलकर मार डाला

June 9, 2024
कुसमी ट्रिपल मर्डर केस का बड़ा खुलासा

कुसमी ट्रिपल मर्डर केस का बड़ा खुलासा

November 17, 2024
युवक ने मरने से पहले बनाया वीडियो, अखिलेश यादव से लगाई गुहार, पत्नी सहित ससुराल वालों पर लगाया आरोप

युवक ने मरने से पहले बनाया वीडियो, अखिलेश यादव से लगाई गुहार, पत्नी सहित ससुराल वालों पर लगाया आरोप

September 21, 2024
बरौनी स्टेशन पर शंटिंग के दौरान इंजन-बोगी के बीच दबकर रेलकर्मी की मौत, बेगूसराय में दर्दनाक हादसा

बरौनी स्टेशन पर शंटिंग के दौरान इंजन-बोगी के बीच दबकर रेलकर्मी की मौत, बेगूसराय में दर्दनाक हादसा

November 9, 2024
परशुराम सेवा समिति की बैठक संपन्न, 29 अप्रैल को

परशुराम सेवा समिति की बैठक संपन्न, 29 अप्रैल को

1

कलेक्टर ने प्रतापपुर ब्लॉक के ग्रामवार समस्या शिविर में निराकरण किए गए कार्यों की दो पालियों में समीक्षा की

0

दुर्गेश और विशेष बने निशानेबाजी में चैंपियन ऑफ चैंपियन ।

0

लगातार दूसरे वर्ष लेखा प्रस्तुत करने में जिला कोषालय राज्य में पहले स्थान पर

0
भरथना थाना प्रभारी विक्रम सिंह के पिता का निधन

भरथना थाना प्रभारी विक्रम सिंह के पिता का निधन

November 15, 2026
हल्द्वानी में 15 वर्षीय नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म का आरोप, ABVP से जुड़े छात्र नेता समेत चार गिरफ्तार

हल्द्वानी में 15 वर्षीय नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म का आरोप, ABVP से जुड़े छात्र नेता समेत चार गिरफ्तार

November 13, 2026
ओवैसी-चंद्रशेखर गठबंधन पर गिरिराज सिंह का हमला, बताया निजी स्वार्थ का गठबंधन

ओवैसी-चंद्रशेखर गठबंधन पर गिरिराज सिंह का हमला, बताया निजी स्वार्थ का गठबंधन

November 12, 2026
अरविंद केजरीवाल को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर धमकी! 7 करोड़ की रंगदारी मांगी, बेटी की हत्या की चेतावनी

अरविंद केजरीवाल को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर धमकी! 7 करोड़ की रंगदारी मांगी, बेटी की हत्या की चेतावनी

November 12, 2026

Recent News

Follow Us

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

© 2024 Bharattv24x7

No Result
View All Result
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • नॅशनल
  • Team

© 2024 Bharattv24x7