कुएं में गिरने से युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम
भरथना: थाना क्षेत्र के ग्राम पड़ियापुरा निवासी 35 वर्षीय हरिओम उर्फ सीटू की कुएं में गिरने से मौत हो गई। घटना के बाद गांव में मातम छा गया। बताया जा रहा है कि हरिओम की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी और वह पिछले काफी समय से तनाव में रहकर गांव-गांव भटकता रहता था। जानकारी के अनुसार पड़ियापुरा निवासी अशोक कुमार का पुत्र हरिओम उर्फ सीटू शनिवार को अपनी बहन रौली के पास नगला टियापुर रास्ते में वह नगला अमर गांव की ओर चला गया, जहां अचानक वह एक कुएं में गिर गया। कुएं में गिरने से उसकी मौत हो गई।

घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीण मौके पर पहुंच गए उन्होंने इसकी जानकारी भरथना थाना पुलिस को दी जानकारी मिलते ही पुलिस क्षेत्राधिकार राम दवन मौर्य थाना प्रभारी विक्रम सिंह मौके पर पहुंच गए और दमकल की टीम को मौके पर बुलाकर शव को कुएं से बाहर निकाला गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी। पुलिस के अनुसार परिजनों की सूचना पर पंचायतनामा की कार्रवाई के बाद रविवार को शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। वहीं मृतक के मामा रामकृष्ण ने बताया कि हरिओम की मां का पहले ही निधन हो चुका था। परिवार में दो बेटियां और एक बेटा था। मामा का आरोप है कि पिता द्वारा खेती और मकान बेच दिए जाने के बाद हरिओम मानसिक तनाव में रहने लगा था। धीरे-धीरे उसकी हालत बिगड़ती गई और वह गांव-गांव घूमने लगा। मामा ने आरोप लगाया कि पिता के अपने पैतृक गांव से किसी रिश्तेदारी में चले जाने के बाद हरिओम अकेला पड़ गया था।














