गंगास्नान घाटों का एसएसपी ने किया निरीक्षण दिये साफ सफाई के दिशानिर्देश
इटावा : थाना कोतवाली क्षेत्रान्तर्गत हनुमान घाट पर सायं में आयोजित होने वाले दीप कार्यक्रम के दृष्टिगत सफाई व्यवस्था देखी गयी। गंगा स्नान के दृष्टिगत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव द्वारा जनपद के स्नान घाटों का निरीक्षण किया गया ।इस दौरान एसएसपी द्वारा घाटों पर साफ-सफाई, बैरिकेटिग व्यवस्था, सुरक्षा व्यवस्था, घाटो पर नावो तथा उस पर तैनात गोताखोरो की व्यवस्था, एवं अन्य तैयारियों का जायज़ा लिया एवं ड्यूटियों को चैक करते हुये ड्यूटी पर लगे पुलिस कर्मियों को आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए गए ।तदोपरान्त एसएसपी द्वारा थाना कोतवाली क्षेत्रान्तर्गत बने हनुमान घाट पर जाकर सायं में आयोजित होने वाले दीप उत्सव के दृष्टिगत समीक्षा करते हुये सम्बन्धित को आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये ।कोतवाली थाना प्रभारी यशवंत सिंह व पुलिस फोर्स मौजूद रहा।














