गोलगप्पे कि ठेले से महिला का पर्स गायब, पर्स में सोने के झाले और 4 हजार रुपये रखे थे।
भरथना: कस्बा क्षेत्र के बंबा तिगड्डा पुलिया के पास ठेले से गोलगप्पे खाने गई एक महिला का ठेले से पर्स गायब हो गया। पीड़ित महिला के मुताबिक पर्स में सोने के झाले और 4 हजार रुपये रखे थे। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच-पड़ताल शुरू कर दी। जानकारी के अनुसार बकेवर क्षेत्र के पिलखना स्थित नगला खांडेराव निवासी ओमती मंगलवार को अपनी बहन ज्योति और तीन बच्चों के साथ नगला पूठ निवासी संजू के घर शादी समारोह में शामिल होने आई थी। समारोह के बाद घर लौटते समय शाम करीब छह बजे वह बंबा तिगड्डा पुलिया के पास गोलगप्पे खाने के लिए रुकी। इसी दौरान भीड़भाड़ के बीच ठेले से उसका पर्स गायब हो गया।
महिला के अनुसार पर्स में सोने के झाले और चार हजार रुपये रखे हुए थे।
पर्स गायब होने की जानकारी होने पर उसने डायल 112 पर पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके पर छानबीन कर मामले की जांच शुरू कर दी।













