• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
ADVERTISEMENT
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • नॅशनल
  • Team
No Result
View All Result
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • नॅशनल
  • Team
No Result
View All Result
No Result
View All Result
ADVERTISEMENT
Home छत्तीसगढ़

दिल्ली से आई टीम ने जल शक्ति अभियान के तहत् कराये गये कार्यों का किया निरीक्षण,

Team Bharat TV24x7 by Team Bharat TV24x7
June 25, 2022
in छत्तीसगढ़
0
0
SHARES
3
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on WhatsApp

जल संरक्षण अन्तर्गत निर्मित संरचनाओं से मिलने वाले लाभ के संबंध में दी विस्तृत जानकारी
तालाब, डबरी में मछली पालन हेतु हितग्राहियों को प्रोत्साहित करने के दिये निर्देश

वीरेंद्र पटेल स्टेट ब्यूरो छत्तीसगढ़

बलरामपुर: जल शक्ति अभियान का उद्देश्य मानसून की शुरुआत से पहले कृत्रिम पुनर्भरण संरचनाओं का निर्माण, मौजूदा तालाबों और जल निकायों को पुनर्जीवित करके नए जल निकायों का निर्माण, चेक डैम का प्रावधान, आर्द्रभूमि और नदियों का कायाकल्प करके वर्षा जल का दोहन करना है। जल शक्ति अभियान 2.0 के तहत् भारत सरकार से गठित टीम के सदस्य श्री आशीष कुमार सक्सेना, निदेशक आईआरएसएसई नई दिल्ली एवं श्री उद्देश्य कुमार तकनीकी अधिकारी, सेन्ट्रल ग्राउण्ड वाटर बोर्ड एन.सी.सी.आर रायपुर के द्वारा बलरामपुर-रामानुजगंज जिले में निर्मित जल संरक्षण अन्तर्गत किये गये कार्याें का निरीक्षण किया गया। इस दौरान उन्होंने निर्मित संरचनाओं के बारे में विस्तृत दिशा-निर्देश देते हुए उससे मिलने वाले लाभ के संबंध में विस्तार से बताया।
टीम द्वारा जल शक्ति अभियान के तहत् राजपुर के ग्राम पंचायत जिगड़ी में आईडब्ल्यूएमपी एवं कृषि विभाग द्वारा चन्द्रगढ़ नाले में विभिन्न संरचनाओं एवं ड्रिप सिंचाई के माध्यम से कराए गए कार्य का अवलोकन किया गया तथा इसी तरह अन्य जगहों पर भी नाले में विभिन्न संरचनाओं को निर्माण कराने के निर्देश दिये गये।

इसी क्रम में विकासखण्ड शंकरगढ़ के मानपुर ग्राम पंचायत में निर्माणाधीन अमृत सरोवर तालाब का निरीक्षण कर ग्रामीणों से तालाब का निर्माण कार्य शीघ्र पूर्ण करने हेतु श्रमदान करने का अनुरोध किया गया है। ग्राम पंचायत सिहार में महात्मा गांधी नरेगा योजना से निर्मित डबरी में संस्था बीआरएलएफ के द्वारा प्रोत्साहित एवं तकनीकी मार्गदर्शन के आधार पर मछली पालन को देखकर अन्य विकासखण्डों में भी मछली पालन हेतु हितग्राहियों को प्रोत्साहित करने के निर्देश दिये गये।
छत्तीसगढ़ राज्य की महत्वाकांक्षी नरवा, गरवा, घुरूवा एवं बाड़ी योजना अन्तर्गत मनकेपी के गौठान में बने संरचनाओं को टीम द्वारा अवलोकन किया गया तथा गौठान में स्व-सहायता समूह के द्वारा मिर्च की खेती को देखकर समूह की महिलाओं की सराहना की। नरवा विकास कार्यक्रम अन्तर्गत ग्राम पंचायत लोधी के फुलझर नाला में निर्मित सभी संरचनाओं का निरीक्षण किया, जिसमें मुख्य रूप से गली प्लग, बोल्डर चेक, गेबियन संरचना, कन्टूर ट्रैंच, कन्टूर पाल आदि संरचनाओं का अवलोकन किया तथा नरवा विकास कार्यक्रम की सराहना करते हुए अन्य विभाग/योजना/मद से अभिसरण के माध्यम से सेन्ट्रल ग्राउण्ड वाटर तकनीक का उपयोग कर संरचनाओं को और अच्छे से बनाने के भी निर्देश दिये।
‘‘जल शक्ति अभियान 2.0’’ के तहत् जिला बलरामपुर-रामानुजगंज में भारत सरकार से गठित टीम के साथ निरीक्षण के दौरान पंचायत ग्रामीण विकास विभाग, वन विभाग, जल संसाधन विभाग, कृषि विभाग, मत्स्य विभाग के अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित थे।

Previous Post

उपसरपंच रहते मनरेगा में भरवाई फर्जी हाजिरी,अब चुनावी मैदान में है पत्नि

Next Post

वीरांगना महारानी दुर्गावती के बलिदान दिवस ग्राम धोन्धा में धूम धाम से मनाई गई।

Team Bharat TV24x7

Team Bharat TV24x7

Next Post

वीरांगना महारानी दुर्गावती के बलिदान दिवस ग्राम धोन्धा में धूम धाम से मनाई गई।

  • Trending
  • Comments
  • Latest
खनन माफियाओं ने सिपाही को कुचलकर मार डाला

खनन माफियाओं ने सिपाही को कुचलकर मार डाला

June 9, 2024
कुसमी ट्रिपल मर्डर केस का बड़ा खुलासा

कुसमी ट्रिपल मर्डर केस का बड़ा खुलासा

November 17, 2024
युवक ने मरने से पहले बनाया वीडियो, अखिलेश यादव से लगाई गुहार, पत्नी सहित ससुराल वालों पर लगाया आरोप

युवक ने मरने से पहले बनाया वीडियो, अखिलेश यादव से लगाई गुहार, पत्नी सहित ससुराल वालों पर लगाया आरोप

September 21, 2024
बरौनी स्टेशन पर शंटिंग के दौरान इंजन-बोगी के बीच दबकर रेलकर्मी की मौत, बेगूसराय में दर्दनाक हादसा

बरौनी स्टेशन पर शंटिंग के दौरान इंजन-बोगी के बीच दबकर रेलकर्मी की मौत, बेगूसराय में दर्दनाक हादसा

November 9, 2024
परशुराम सेवा समिति की बैठक संपन्न, 29 अप्रैल को

परशुराम सेवा समिति की बैठक संपन्न, 29 अप्रैल को

1

कलेक्टर ने प्रतापपुर ब्लॉक के ग्रामवार समस्या शिविर में निराकरण किए गए कार्यों की दो पालियों में समीक्षा की

0

दुर्गेश और विशेष बने निशानेबाजी में चैंपियन ऑफ चैंपियन ।

0

लगातार दूसरे वर्ष लेखा प्रस्तुत करने में जिला कोषालय राज्य में पहले स्थान पर

0
एम.एस.के. इंटरनेशनल स्कूल का इंटरमीडिएट परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा

एम.एस.के. इंटरनेशनल स्कूल का इंटरमीडिएट परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा

May 13, 2026
इटावा में पुलिस मुठभेड़, दो बदमाश गिरफ्तार

इटावा में पुलिस मुठभेड़, दो बदमाश गिरफ्तार

May 13, 2026
बारहवीं के परिणाम में जयोत्री अकैडमी का उत्कृष्ट प्रदर्शन

बारहवीं के परिणाम में जयोत्री अकैडमी का उत्कृष्ट प्रदर्शन

May 13, 2026
भरथना में मिशन शक्ति फेज-5.0 के तहत महिला सुरक्षा चौपाल आयोजित

भरथना में मिशन शक्ति फेज-5.0 के तहत महिला सुरक्षा चौपाल आयोजित

May 13, 2026

Recent News

Follow Us

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

© 2024 Bharattv24x7

No Result
View All Result
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • नॅशनल
  • Team

© 2024 Bharattv24x7