भरथना तहसील में समाधान दिवस पर,कार्य बहिष्कार कर धरने पर बैठे लेखपाल
भरथना: लेखपाल संवर्ग की मांगों को लेकर तहसील भरथना में एक दिवसीय धरने पर बैठे सभी लेखपालों ने अपनी लंबित समस्याओं और मांगों को लेकर आज शनिवार को सामूहिक धरने पर बैठ गए। इससे पहले लेखपालों ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिला अधिकारी इटावा को तहसील समाधान दिवस प्रभारी को सौंपकर शैक्षणिक योग्यता में परिवर्तन, पदोन्नति, वेतनमान उन्नयन और विभिन्न भत्तों में बढ़ोतरी की मांग की थी लेखपालों का आरोप है कि पिछले कई वर्षों से पदोन्नति, डीपीसी, स्टेशनरी भत्ता, मोटरसाइकिल भत्ता तथा विशेष वेतन भत्ता जैसी प्रमुख मांगों पर विभाग कार्रवाई नहीं कर पा रहा है। इससे फील्ड में काम कर रहे कर्मचारियों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
इटावा डीएम को 8 सूत्रीय ज्ञापन पत्र सौपते लेखपाल संघ 
उन्होंने बताया कि लगभग 3000 लेखपाल अपने परिवारों से 500 से 1000 किलोमीटर दूर पोस्टिंग के कारण तनाव झेल रहे हैं, जबकि 2018 के शासनादेश के अनुसार निर्धारित अंतरजनपदीय स्थानांतरण सूची अभी तक जारी ही नहीं की गई है लेखपालों का कहना है कि मुख्यमंत्री के निर्देशों के बावजूद राजस्व निरीक्षक पदों पर चयन हेतु वर्ष 2025–26 की डीपीसी प्रक्रिया आज तक पूरी नहीं हो पाई है। इन्हीं मांगों के समाधान को लेकर आज सभी लेखपालों ने तहसील परिसर भरथना में शांतिपूर्ण धरना शुरू कर दिया। धरने में कर्मचारियों ने कहा कि यदि हम लोगो की मांगों पूरी नहीं हुई तो आंदोलन को आगे और तेज किया जाएगा।













