• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
ADVERTISEMENT
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • नॅशनल
  • Team
No Result
View All Result
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • नॅशनल
  • Team
No Result
View All Result
No Result
View All Result
ADVERTISEMENT
Home छत्तीसगढ़

समर कैंप में शामिल होकर कलेक्टर ने बच्चों को खेलाया खेल

Team Bharat TV24x7 by Team Bharat TV24x7
May 14, 2022
in छत्तीसगढ़
0
0
SHARES
27
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on WhatsApp

*जिलें के 70 स्कूलों में हो रहा है समर कैंप का आयोजन,1हजार 1सौ से अधिक बच्चे हो रहें है लाभांवित*

*आत्माराम पटेल जिला ब्यूरो बलौदा बाजार भारत टीवी*

बलौदाबाजार,
/कलेक्टर डोमन सिंह आज बलौदाबाजार विकासखण्ड अंतर्गत ग्राम डोटोपार के प्राथमिक शाला में आयोजित हो रहें समर कैंप में सम्मलित हुए। उन्होंने ना केवल बच्चों को सिखाएं जा रहे एक्टिविटी को देखा बल्कि खुद उन्होंने बच्चों को खेल खिलाकर उनका उत्साह वर्धन किया। कलेक्टर को अपने बीच पाकर बच्चें व शिक्षक काफी उत्साहित हुए। कलेक्टर डोमन सिंह ने विस्तार से बच्चों से समर कैम्प में होने वाली गतिविधियों की जानकारी प्राप्त की। इस दौरान उन्होंने ने कहा कि समर कैम्प के माध्यम से विभिन्न गतिविधियों में भाग लेकर छात्र-छात्राओं द्वारा ग्रीष्मावकाश का सदुपयोग किया जा रहा है। बच्चों की झिझक दूर होती है। उनमें सहयोग एवं सद्भावना तथा क्रियाशीलता की भावना उत्पन्न होती है। उन्होंने समर कैम्प के सफल आयोजन के लिए शिक्षिकाओ को।बधाई देते हुये उनसे और अच्छा नवाचार अपनाने को कहा। साथ ही उन्होंने कहा कि जो शिक्षक समर कैम्प में अपनी सहभागिता सुनिश्चित कर रहें है उनसे वे व्यक्तिगत चाय पर मुलाकात करेंगे तथा उन्हें आने वाले समय में सम्मानित भी किया जावेगा।इस मौके पर शिक्षिका श्रीमती योगेश्वरी साहू ने कहा कि अगर इस समर कैम्प में बच्चों के पालक भी शामिल हो जाये तो सोने पे सुहागा हो जायेगा और हम पालकों के उपस्थिति के लिये प्रयासरत है तथा उम्मीद है कि वे भी आने वाले दिनों में शामिल होकर बच्चों का उत्साहवर्धन करेंगे। अजीम प्रेमजी फाउण्डेशन के सदस्यों का भी इस समर कैम्प में अच्छा सहयोग प्राप्त हो रहा है।
गौरतलब है कि कलेक्टर डोमन सिंह की अपील पर जिला के विभिन्न शासकीय विद्यालयों में शिक्षकों और बच्चों के स्वेच्छा से समर कैम्प का आयोजन प्रातः काल किया जा रहा है। समय सीमा की बैठक में कलेक्टर ने शिक्षा विभाग के अधिकारियों को जिले के शासकीय विद्यालयों में स्वेच्छा से शिक्षकों से यह अपील करने को कहा कि बिना किसी दबाव के शिक्षक व छात्र-छात्राएं प्रातः 8 से 10 बजे के बीच ग्रीष्मावकाश में विद्यालय परिसर में अपनी इच्छानुसार सप्ताह में 03 दिन समर कैम्प का आयोजन करें। जिसके अंतर्गत ड्राइंग, पेन्टिग, चित्रकला, संगीत,नृत्य, गीत, खेल व योगा जैसे कार्यक्रम में बच्चें अपनी सहभागिता अपनी स्वेच्छा से सुनिश्चित करे। कलेक्टर की अपील पर जिला शिक्षा अधिकारी सी.एस.ध्रुव की तरफ से इस हेतु पत्र व सहभागिता हेतु लिंक जारी किया गया। उनके अपील पर विकासखंड बलौदाबाजार के 20 शिक्षक,भाटापारा के 5, बिलाईगढ़ के 23, कसडोल के 6, पलारी के 9 और सिमगा के 22 शिक्षकों कुल 85 शिक्षकों ने अपनी स्वीकृति प्रदान की तथा समर कैम्प का आयोजन प्रारंभ हो गया। वर्तमान में जिलें के 70 स्कूलों में समर कैंप का आयोजन किया जा रहा। जिसमे 1हजार 112 बच्चे शामिल हो रहे है। जिसके तहत विकासखंड बलौदाबाजार में 17 स्कूलो में 265 बच्चे,भाटापारा में 5 स्कूलों में 95 बच्चे,बिलाईगढ़ में 18 स्कूलों में 252 बच्चे,कसडोल में 5 स्कूलों में 85 बच्चे,पलारी के 8 स्कूलों में 152 बच्चे एवं सिमगा के 17 स्कूलों में 263 बच्चे शामिल हो रहे है। इस मौके पर जिला मिशन समन्वयक, समग्र शिक्षा आर सोमेश्वर राव,जिला खनिज अधिकारी एम चन्द्रशेखर भी उपस्थित रहे।

Previous Post

कलेक्टर ने की जिले में चल रहे निर्माण कार्यों की समीक्षा निर्माण कार्य गुणवत्ता युक्त पूर्ण हो- कलेक्टर

Next Post

पीडब्ल्यूडी विभाग के ठेकेदार व अधिकारियों को गुणवत्तापूर्ण सड़क मरम्मत का कार्य कराने दिए निर्देश

Team Bharat TV24x7

Team Bharat TV24x7

Next Post

पीडब्ल्यूडी विभाग के ठेकेदार व अधिकारियों को गुणवत्तापूर्ण सड़क मरम्मत का कार्य कराने दिए निर्देश

  • Trending
  • Comments
  • Latest
खनन माफियाओं ने सिपाही को कुचलकर मार डाला

खनन माफियाओं ने सिपाही को कुचलकर मार डाला

June 9, 2024
कुसमी ट्रिपल मर्डर केस का बड़ा खुलासा

कुसमी ट्रिपल मर्डर केस का बड़ा खुलासा

November 17, 2024
युवक ने मरने से पहले बनाया वीडियो, अखिलेश यादव से लगाई गुहार, पत्नी सहित ससुराल वालों पर लगाया आरोप

युवक ने मरने से पहले बनाया वीडियो, अखिलेश यादव से लगाई गुहार, पत्नी सहित ससुराल वालों पर लगाया आरोप

September 21, 2024
बरौनी स्टेशन पर शंटिंग के दौरान इंजन-बोगी के बीच दबकर रेलकर्मी की मौत, बेगूसराय में दर्दनाक हादसा

बरौनी स्टेशन पर शंटिंग के दौरान इंजन-बोगी के बीच दबकर रेलकर्मी की मौत, बेगूसराय में दर्दनाक हादसा

November 9, 2024
परशुराम सेवा समिति की बैठक संपन्न, 29 अप्रैल को

परशुराम सेवा समिति की बैठक संपन्न, 29 अप्रैल को

1

कलेक्टर ने प्रतापपुर ब्लॉक के ग्रामवार समस्या शिविर में निराकरण किए गए कार्यों की दो पालियों में समीक्षा की

0

दुर्गेश और विशेष बने निशानेबाजी में चैंपियन ऑफ चैंपियन ।

0

लगातार दूसरे वर्ष लेखा प्रस्तुत करने में जिला कोषालय राज्य में पहले स्थान पर

0
पंजाब में बड़ा हादसा: 3 साल का मासूम बोरवेल में गिरा

पंजाब में बड़ा हादसा: 3 साल का मासूम बोरवेल में गिरा

May 15, 2026
शिवपाल सिंह यादव ने किया अनाथ गौशाला का शिलान्यास

शिवपाल सिंह यादव ने किया अनाथ गौशाला का शिलान्यास

May 15, 2026
सपा राष्ट्रीय प्रवक्ता राजकुमार भाटी के बयान पर ब्राह्मण समाज में नाराजगी

सपा राष्ट्रीय प्रवक्ता राजकुमार भाटी के बयान पर ब्राह्मण समाज में नाराजगी

May 15, 2026
भरथना में अदिति हॉस्पिटल द्वारा निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

भरथना में अदिति हॉस्पिटल द्वारा निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

May 15, 2026

Recent News

Follow Us

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

© 2024 Bharattv24x7

No Result
View All Result
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • नॅशनल
  • Team

© 2024 Bharattv24x7