• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
ADVERTISEMENT
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • नॅशनल
  • Team
No Result
View All Result
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • नॅशनल
  • Team
No Result
View All Result
No Result
View All Result
ADVERTISEMENT
Home छत्तीसगढ़

सरगुजा कमिश्नर ने जाति प्रमाण पत्र बनाने में हो रही समस्या के निराकरण हेतु अनुसूचित जनजाति समुदाय प्रमुखों की बैठक ली

Team Bharat TV24x7 by Team Bharat TV24x7
July 13, 2022
in छत्तीसगढ़
0
0
SHARES
1
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on WhatsApp

सरगुजा कमिश्नर ने जाति प्रमाण पत्र बनाने में हो रही समस्या के निराकरण हेतु अनुसूचित जनजाति समुदाय प्रमुखों की बैठक ली

शिवम कुमार तिवारी ब्यूरो सूरजपुर

सामाजिक बुराइयों, कुरीतियों को दूर करने में समाज प्रमुखों की महत्वपूर्ण भूमिका – कमिश्नर

सूरजपुर/ 13 जुलाई 2022/ मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के सरगुजा एवं बस्तर संभाग के भ्रमण के दौरान विभिन्न जाति, समाज, समुदाय प्रमुखों से मुलाकात की गई। जिसमें उनके द्वारा जाति प्रमाण पत्र बनाने के संबंध में आने वाली अपनी समस्याओं से अवगत कराया गया था। मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार सरगुजा कमिश्नर श्री जी आर चुरेन्द्र ने कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में अनुसूचित जनजाति समुदाय पंडो समाज, गोंड समाज, उरांव समाज, सर्व आदिवासी समाज, बियार समाज, अगरिया समाज, बिंझिया समाज, कंवर समाज, चेरवा समाज प्रमुखों की बैठक लेकर जाति प्रमाण पत्र बनाने में हो रही समस्या के निराकरण के संबंध में बैठक ली। उन्होंने सभी जाति प्रमुखों से बारी-बारी समस्याओं से अवगत हुए। इस दौरान कलेक्टर सुश्री इफ्फत आरा, उपायुक्त श्री महावीर राम, संयुक्त कलेक्टर श्री शिव बनर्जी, एसडीएम श्री सागर सिंह, श्रीमती दीपिका नेताम, सहायक आयुक्त आदिवासी विकास विभाग श्री विश्वनाथ रेड्डी, तहसीलदार, अनुसूचित जाति, जनजाति अनुसंधान एवं प्रशिक्षण संस्थान के प्रतिनिधि सहित राजस्व अमला मौजूद थे।
गोंड समाज प्रमुख ने सेटलमेंट में त्रुटि के कारण बी वन प्राप्त करने की समस्या, बियार समाज का मात्रात्मक त्रुटि संबंधी समस्याओं को रखा गया। जिसके समाधान हेतु केंद्र सरकार को निराकरण हेतु भेजे जाने की बात कही गई। विभिन्न समाज प्रमुखों ने घर जमाई के रूप में शादी कर रहे व्यक्ति एवं परिवारजनों के जाति प्रमाण पत्र बनने में हो रहे समस्याओं से अवगत कराया। इसके निराकरण के लिए स्थानीय स्तर पर पूछताछ के बाद ग्राम सभा में निराकरण किए जाने की बात कही गई तथा इसके लिए पंचनामा रिपोर्ट तैयार किया जाना सुनिश्चित करने कहा गया। पंडो समाज प्रमुख ने पंडो जाति का भुइहार एवं अगरिया जाति का लोहार जाति लिखा गया है जिसके सुधार के लिए केंद्र सरकार के पास भेज दिए जाने की जानकारी दी गई। समाज प्रमुखों ने फर्जी जाति प्रमाण पत्र, जमीन समस्या, 170 ख प्रकरण संबंधी विषय को रखा गया। कमिश्नर ने कहा कि फर्जी जाति प्रमाण पत्र बनाकर विभिन्न क्षेत्रों में लाभ लेने वालों की जानकारी देने कहा जिससे उन पर कार्यवाही की जा सके। उन्होंने समाज प्रमुखों को मिलजुल कर कार्य कर समस्याओं का निराकरण करने की बात कही। उन्होंने कहा कि गांव के विकास में ग्राम विकास एवं न्याय समिति सहयोग करेगा जिसमें गांव के सभी समुदाय के लोग सदस्य होंगे जिसमें महिलाओं की भागीदारी भी होगी। ग्रामसभा के माध्यम से पंचायती राज व्यवस्था को सुदृढ़ीकरण करना है क्योंकि ग्राम सभा ही ग्राम सरकार है। सामाजिक बुराइयों, कुरीतियों को दूर करने में समाज प्रमुखों की महत्वपूर्ण भूमिका होगी। एकता और संगठन को निरंतर बढ़ावे। उन्होंने कहा कि सामाजिक विकार सरकार की योजनाओं को विफल कर रहा है। हमें सामाजिक न्याय को प्राप्त करने के लिए अपने कर्तव्यों का सही निर्वहन करना होगा।
कमिश्नर श्री चुरेंद्र ने सामाजिक बुराइयों को दूर करने, नशा नियंत्रण पर कार्य करने, महिलाओं को निरंतर सम्मान एवं सहयोग करने, जमीन बिकने नहीं देने, खर्च पर नियंत्रण करने, सामूहिक विवाह पर जोर देने, अपने नागरिक दायित्व का निर्वहन करने आग्रह किया जिससे समाज में व्यवस्था अच्छी होगी। उन्होंने जल जंगल जमीन को बचाने की आवश्यकता पर जोर दिया तथा अपनी पहचान अपनी मौलिकता को पहचानने सभी आदिवासी समाज प्रमुखों को कहा। उन्होंने राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी योजना नरवा गरवा घुरवा बाड़ी के कार्यों में सहभागिता सुनिश्चित करने प्रोत्साहित किया। नरवा योजना के अंतर्गत तालाब निर्माण, डबरी निर्माण कर मछली पालन किया जा सकता है जिससे आय में बढ़ोतरी होगी। उन्होंने ग्रामीण औद्योगिक पार्क के अंतर्गत फलदार पौधा, औषधि पौधा, उद्यान की खेती को बढ़ावा देने, सामूहिक खेती, पानी का संरक्षण के लिए विशेष कार्य योजना बनाने निरंतर कार्य करने कहा तथा वहां सोख्ता गड्ढा बनाने के लिए कहा है।
कमिश्नर ने खेती किसानी के समय में गाय एवं अन्य पशुओं से खेतों में लगाए गए फसलों को बचाने के लिए रोका छेका कार्यक्रम को सहयोग करने कहा। उन्होंने हाथी विचरण क्षेत्र में पीपल, कटहल, बरगद आदि लगाएं तथा पानी की पर्याप्त व्यवस्था के लिए तालाब निर्माण करें जिससे हाथियों को पर्याप्त चारा मिल सके। उन्होंने कार्यालयों में साफ सफाई के लिए श्रमदान करने कहा।

Previous Post

शिक्षक दिलीप बाजपेई और पत्नी पर होगी एफआईआर

Next Post

शाहगंज की पुलिस ने क्राइम ब्रांच की मदद से 50 लाख के हेरोइन तस्करों को किया गिरफ्तार

Team Bharat TV24x7

Team Bharat TV24x7

Next Post

शाहगंज की पुलिस ने क्राइम ब्रांच की मदद से 50 लाख के हेरोइन तस्करों को किया गिरफ्तार

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Trending
  • Comments
  • Latest
खनन माफियाओं ने सिपाही को कुचलकर मार डाला

खनन माफियाओं ने सिपाही को कुचलकर मार डाला

June 9, 2024
कुसमी ट्रिपल मर्डर केस का बड़ा खुलासा

कुसमी ट्रिपल मर्डर केस का बड़ा खुलासा

November 17, 2024
युवक ने मरने से पहले बनाया वीडियो, अखिलेश यादव से लगाई गुहार, पत्नी सहित ससुराल वालों पर लगाया आरोप

युवक ने मरने से पहले बनाया वीडियो, अखिलेश यादव से लगाई गुहार, पत्नी सहित ससुराल वालों पर लगाया आरोप

September 21, 2024
बरौनी स्टेशन पर शंटिंग के दौरान इंजन-बोगी के बीच दबकर रेलकर्मी की मौत, बेगूसराय में दर्दनाक हादसा

बरौनी स्टेशन पर शंटिंग के दौरान इंजन-बोगी के बीच दबकर रेलकर्मी की मौत, बेगूसराय में दर्दनाक हादसा

November 9, 2024
परशुराम सेवा समिति की बैठक संपन्न, 29 अप्रैल को

परशुराम सेवा समिति की बैठक संपन्न, 29 अप्रैल को

1

कलेक्टर ने प्रतापपुर ब्लॉक के ग्रामवार समस्या शिविर में निराकरण किए गए कार्यों की दो पालियों में समीक्षा की

0

दुर्गेश और विशेष बने निशानेबाजी में चैंपियन ऑफ चैंपियन ।

0

लगातार दूसरे वर्ष लेखा प्रस्तुत करने में जिला कोषालय राज्य में पहले स्थान पर

0
रिकॉर्ड रूम आगजनी का आरोपी गिरफ्तार

रिकॉर्ड रूम आगजनी का आरोपी गिरफ्तार

May 1, 2026
कुसमी ब्लॉक कांग्रेस की नई कार्यकारिणी घोषित, संगठन को मिलेगी नई मजबूती

कुसमी ब्लॉक कांग्रेस की नई कार्यकारिणी घोषित, संगठन को मिलेगी नई मजबूती

May 1, 2026
शंकरगढ़: बस्ती के बीच पोल्ट्री फार्म से ग्रामीण परेशान, हटाने की मांग तेज — एसडीएम ने जांच का दिया भरोसा

शंकरगढ़: बस्ती के बीच पोल्ट्री फार्म से ग्रामीण परेशान, हटाने की मांग तेज — एसडीएम ने जांच का दिया भरोसा

April 30, 2026
स्कूल के पास गांव के मध्य शराब ठेका होने पर महिलाओं का हंगामा, ठेका हटाने की मांग

स्कूल के पास गांव के मध्य शराब ठेका होने पर महिलाओं का हंगामा, ठेका हटाने की मांग

April 30, 2026

Recent News

Follow Us

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

© 2024 Bharattv24x7

No Result
View All Result
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • नॅशनल
  • Team

© 2024 Bharattv24x7