बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर डंपरो की टक्कर में एक की मौत चार घायल
भरथना | बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर टूचैन करने के दौरान दो डंपरों में तीसरे डंपर ने टक्कर मारने से पाॅच लोग घायल हो गए | पुलिस द्वारा सभी घायलो को एम्बुलेंस से पीजीआई सैफई भेजा गया। क्षेत्र अंतर्गत बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे के किलोमीटर संख्या 284 के पास शनिवार की सुबह लगभग 4 बजे दो खड़े डंपरों में तीसरे डंपर ने टक्कर मार दी। पुलिस के मुताबिक बुंदेलखंड की तरफ से टूचैन कर आ रहे दो डंपर की टूचैन ढीली होने से खड़ा कर ठीक करने के दौरान पीछे से आ रहे डंपर ने टूचैन वाले डंपरों में जोरदार टक्कर मार दी। टूचैन कर आ रहे दोनों डंपर आगरा एक्सप्रेसवे की तरफ जा रहे थे।

हादसे में टूचैन कर रहा अखिलेश शुक्ला (28) निवासी कुसमरा बेवर मैनपुरी गंभीर घायल हो गया, रवीश (32) निवासी कुसमरा बेबर मैनपुरी, अवधेश (30) पुत्र जसराम यादव निवासी गोकुलपुरा उसराहार ,बिट्टू सिंह (30) निवासी ग्राम महमनाबाद जनपद जालौन, सौरभ परिहार (32) निवासी परी झपारी थाना जनपद झांसी घायल हो गए। घटना के सूचना पर मौके पर पहुचे प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र सिंह व हल्का इंचार्ज एसआई सुरेश कुमार आदि पुलिस कर्मियों ने घायलों को एम्बुलेंस से पीजीआई सैफई भेजा गया,जहां पर डॉक्टर ने गंभीर घायल अखिलेश शुक्ला (28) को मृत घोषित कर दिया,वाद में क्षतिग्रस्त वाहनों को जेसीबी मशीन आदि से हटवाकर आवागमन सुचारू कराया गया। किसी एक डंपर में गैस सिलेंडर होने की जानकारी होने पर फायर बिग्रेड मशीन भी मौके पर बुलाई गई।














