सार्वजनिक स्थलों व मार्गो किनारे बिना अनुमति के लगाए गए होर्डिंग बैनर हटाए गए
भरथना | प्रमुख सार्वजनिक स्थलों व मार्गों किनारे बिना अनुमति के लगाए गए होर्डिंग बैनर हटाए गए, अभियान के दौरान तहसीलदार राजकुमार सिंह ने दिशा निर्देश दिए और तीन दिन अभियान चलाए जाने की जानकारी दी कस्बा अंतर्गत जवाहर रोड पर रविवार की शाम करीब चार बजे नगर पालिका कर्मियों व उनकी टीम द्वारा प्रमुख सार्वजनिक स्थलों व सड़क किनारे लगे होर्डिंग व बैनर आदि हटाए जाने का अभियान चलाया
अभियान का तहसीलदार राज कुमार सिंह ने मौका मुआयना किया और जरूरी दिशा निर्देश दिए गए।अभियान के दौरान पालिका कर्मी आदित्य प्रताप सिंह भदौरिया, आनंद श्रीवास्तव, अरविंद रावत आदि साथ रहे। तहसीलदार राजकुमार सिंह ने बताया कि शासन व उच्चाधिकारियों के दिशा निर्देश पर नगर पालिका/ पंचायत क्षेत्र ने बिना अनुमति के सार्वजनिक स्थलों व मार्गो किनारे लगाए होर्डिंग,बैनर आदि को हटाया गया है, कस्बा में यह अभियान तीन दिन चलाया जाएगा। इस दौरान पालिका क्षेत्र अंतर्गत अलग अलग सार्वजनिक व प्रमुख मार्गों किनारे बिना अनुमति के लगाए गए होर्डिंग बैनर आदि को हटाया जाएगा।














