बडी़ खबर थाना ऊसराहार पहुंचे आईजी जोगिंदर सिंह व एसएसपी संजय कुमार वर्मा
ऊसराहार:थाना क्षेत्र के एक गांव में रिजवान द्वारा छात्रा को परेशान किए जाने एंव ऊसराहार थाना प्रभारी मंसूर अहमद द्वारा पीडित की सुनवाई न करने पर छात्रा द्वारा जान दिए जाने के मामले में प्रशासन अब एक्शन मे है। आईजी जोगिंदर सिंह ने एसएसपी संजय कुमार वर्मा के साथ ऊसराहार थाने पहुचकर जांच की। आईजी ने बताया पूरे मामले मे थानाध्यक्ष मंसूर अहमद की लापरवाही सामने आई है इसलिए थानाध्यक्ष मंसूर अहमद को सस्पेंड कर दिया गया है उनके विरुद्ध विभागीय जांच के आदेश दिए गए हैं। आरोपियों पर गुंडा एक्ट एंव गैगेस्टर की कार्यवाही की जाएगी पीडित परिवार की सुरक्षा के लिए गांव मे पुलिस वल तैनात किया गया है
वहीं रविवार को कांग्रेस के जिला अध्यक्ष आशुतोष दीक्षित ने पीड़ित के गांव पहुंचकर परिजनों से मुलाकात की और घटना की पूरी जानकारी ली फोन द्वारा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय से पीड़ित पिता की बात कराई














