
इटावा। थाना बकेवर क्षेत्र के अहेरीपुर पोस्ट के निवाड़ी खुर्द गांव में मारपीट और जान से मारने की धमकी का मामला सामने आया है। गांव निवासी निवाड़ी खुर्द तौफीक पुत्र हमीद खां ने आरोप लगाया है कि दिनांक 3 जुलाई 2025 को शाम करीब 6 बजे गांव के दीपक पुत्र धर्मेंद्र सिंह, राजू पुत्र पहलवान सिंह व अमित पुत्र मेहरबान सिंह पुरानी रंजिश को लेकर जबरन उसके घर में घुस आए।
तौफीक का आरोप है कि आरोपियों ने उसके साथ-साथ उसकी पत्नी को भी गाली-गलौज दी और लाठी-डंडों से मारपीट कर दी। इस हमले में तौफीक को गंभीर चोटें आई हैं। पीड़ित ने बताया कि आरोपी पहले भी अपराधी किस्म के व्यक्ति हैं और उन्होंने उसे जान से मारने की धमकी दी है।
पीड़ित ने थानाध्यक्ष बकेवर से गुहार लगाई है कि आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए ताकि उसे और उसके परिवार को न्याय मिल सके।
बकेवर थाना अध्यक्ष पीड़ित परिवार की सुनवाई करके मुकदमा पंजीकरण कर दिया गया












