भारत tv24×7 न्यूज चैनल रिपोर्टर – सैफ अली
छत्तीसगढ़ राज्य के बलरामपुर जिले मे पुलिस विभाग में एक बड़ी प्रशासनिक कार्रवाई करते हुए पुलिस अधीक्षक ने 161 पुलिसकर्मियों का तबादला कर दिया है। यह कदम लंबे समय से एक ही थाना और पुलिस चौकी में पदस्थ कर्मियों के स्थानांतरण के लिए उठाया गया है, ताकि विभाग में नई ऊर्जा और पारदर्शिता लाई जा सके।
इस तबादला सूची में सहायक उप निरीक्षक, प्रधान आरक्षक, पुरुष व महिला आरक्षक शामिल हैं। सभी स्थानांतरित पुलिसकर्मियों को अब नए थानों और चौकियों में नियुक्त किया गया है, जहां वे अपनी नई जिम्मेदारियों का निर्वहन करेंगे।


















