
इटावा: ग्राम निवाड़ी कला के दीपक भदौरिया को किसान नौजवान मंच ने जिला उपाध्यक्ष युवा मोर्चा इटावा के पद पर मनोनीत किया है। संगठन द्वारा जारी नियुक्ति पत्र में दीपक भदौरिया को एक वर्ष के लिए यह जिम्मेदारी सौंपी गई है।

संगठन ने आशा जताई है कि दीपक भदौरिया समाज एवं राष्ट्र निर्माण के कार्यों को ईमानदारीपूर्वक निभाते हुए संगठन की नीतियों और अनुशासन का पालन करेंगे। नियुक्ति पत्र प्रदान करते हुए संगठन के पदाधिकारियों ने उन्हें उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर मंच के राष्ट्रीय संयोजक समेत अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।












