
पिलीभीत।
थाना पूरनपुर क्षेत्र में पुलिसकर्मी के साथ हुई मारपीट के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार घटना के संबंध में तत्काल अभियोग पंजीकृत किया गया है।
जांच के दौरान अगर अन्य लोग भी संलिप्त पाए जाते हैं तो उनके खिलाफ भी कड़ी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस अधिकारियों ने साफ कहा है कि कानून व्यवस्था से खिलवाड़ किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।












