
फर्रुखाबाद जिले में 25 वर्षीय दिलीप कुमार ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। जानकारी के मुताबिक दिलीप को उसकी पत्नी की शिकायत पर पुलिस थाने लाई थी। थाने में दोनों पक्षों में समझौता हुआ और दिलीप को छोड़ दिया गया।
घर लौटने के कुछ घंटों बाद दिलीप ने फांसी लगाकर जान दे दी। दिलीप ने मरने से पहले अपने पेंट पर ही सुसाइड नोट लिखा। इसमें उसने आरोप लगाया कि पुलिसकर्मियों ने उसे पीटा और 40 हजार रुपए लेकर छोड़ दिया।

परिवार वालों का आरोप है कि पुलिस की पिटाई और जबरन वसूली से आहत होकर दिलीप ने यह कदम उठाया। फिलहाल पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और सुसाइड नोट को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।
परिवार ने दोषी पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की मांग की है।
स्थानीय प्रशासन ने निष्पक्ष जांच का भरोसा दिया है।













