ग्राम ददरपुर में बंद मकान से चोरी, पुलिस जांच में जुटी
ददरपुर (24 जुलाई 2025):
ग्राम ददरपुर में 24 जुलाई की रात चोरी की एक बड़ी घटना सामने आई है। पीड़ित हर्ष कुमार शर्मा, जो मूलतः ददरपुर के निवासी हैं, वर्तमान में अहेरीपुर स्थित अपने अन्य मकान में रहते हैं। घटना का पता तब चला जब वह सुबह अपने खेत पर गए और गांववालों से जानकारी मिली कि गांव में चोरी हुई है।
हर्ष कुमार जब अपने घर पहुंचे, तो उन्होंने देखा कि उनके घर का ताला टूटा हुआ है। साथ ही, उनके छोटे भाई ज्ञान प्रकाश शर्मा के घर का भी ताला टूटा पाया गया। घर की तलाशी लेने पर पता चला कि चोर पीतल के बर्तन, गठानें और अन्य घरेलू सामान चुरा ले गए हैं।

घटना की सूचना तुरंत अहेरीपुर पुलिस को दी गई, जो मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है। गांव में इस घटना को लेकर दहशत का माहौल है।
पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है और जल्द ही चोरों का सुराग मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।












