इटावा में कारगिल विजय दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में वीर जवानों को श्रद्धांजलि दी गई और देशभक्ति की भावना से ओतप्रोत माहौल देखने को मिला।
इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष श्री अरुण कुमार गुप्ता मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने शहीदों के बलिदान को याद करते हुए युवाओं से राष्ट्र सेवा की प्रेरणा लेने का आह्वान किया।














