भारत tv24×7 न्यूज चैनल रिपोटर – सैफ अली
बलरामपुर, 26 जुलाई 2025/
मानसून के आगमन के बाद बलरामपुर-रामानुजगंज जिले में लगातार हो रही बारिश से किसानों के चेहरे खिल उठे हैं। भू-अभिलेख शाखा से प्राप्त जानकारी के अनुसार 1 जून 2025 से अब तक जिले में कुल 916.5 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गई है।
प्रतिवेदित तिथि 26 जुलाई को जिले में कुल 80.1 मिमी वर्षा रिकॉर्ड की गई, जिसमें तहसीलवार वर्षा इस प्रकार रही:
बलरामपुर – 124.3 मिमी
डौरा-कोचली – 98.0 मिमी
कुसमी – 200.0 मिमी
सामरी – 140.0 मिमी
चांदो – 93.8 मिमी
शंकरगढ़ – 75.0 मिमी
रामानुजगंज – 25.4 मिमी
रामचंद्रपुर – 38.0 मिमी
राजपुर – 46.0 मिमी
वाड्रफनगर – 55.2 मिमी
रघुनाथनगर – 10.2 मिमी
चलगली – 55.3 मिमी
जून माह की शुरुआत से लेकर अब तक तहसीलवार कुल वर्षा की स्थिति इस प्रकार है:
कुसमी – 1497.0 मिमी (सर्वाधिक वर्षा)
डौरा-कोचली – 1253.0 मिमी
बलरामपुर – 1162.3 मिमी
चांदो – 1018.6 मिमी
सामरी – 1005.0 मिमी
वाड्रफनगर – 933.0 मिमी
शंकरगढ़ – 872.4 मिमी
रामानुजगंज – 794.0 मिमी
रघुनाथनगर – 637.0 मिमी
चलगली – 634.6 मिमी
रामचंद्रपुर – 679.6 मिमी
राजपुर – 512.6 मिमी (सबसे कम वर्षा)
बारिश की यह स्थिति जिले के खरीफ फसलों के लिए अनुकूल मानी जा रही है। कृषि विभाग ने किसानों को सलाह दी है कि वे खेतों में जलभराव से बचाव के उपाय करें एवं मौसम की अनुकूलता का लाभ उठाते हुए खेती कार्यों को गति दें।
वर्तमान वर्षा के आंकड़े यह संकेत दे रहे हैं कि यदि ऐसी ही स्थिति बनी रही तो इस वर्ष अच्छी पैदावार की उम्मीद की जा सकती है।














