उत्तर प्रदेश के अयोध्या जनपद के पटरंगा थाना क्षेत्र स्थित मटौली गांव में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। एक युवक ने अपनी ही बहन की कुल्हाड़ी से हत्या कर दी। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम-प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है।
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। आरोपी भाई को मौके से ही गिरफ्तार कर लिया गया है। गांव में सनसनी फैल गई है, और पुलिस मामले की गहन जांच में जुटी है।















