मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर आज सुबह एक दिल दहला देने वाला हादसा हो गया। एक बेकाबू ट्रेलर ने ब्रेक फेल हो जाने के कारण लगभग 20 गाड़ियों को रौंद डाला। हादसे में 4 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 15 से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हैं। कई वाहनों के परखच्चे उड़ गए हैं।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ट्रेलर अचानक तेज रफ्तार में आया और वाहनों से टकराता चला गया। हादसे के बाद एक्सप्रेसवे पर 5 किलोमीटर लंबा ट्रैफिक जाम लग गया। राहत और बचाव कार्य जारी है, और मौके पर पुलिस व एनडीआरएफ की टीम पहुंच चुकी है।

प्रशासन द्वारा की जा रही है राहत कार्य तेज़ी से, घायलों को नज़दीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।














