लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से एक बेहद चौंकाने वाली और दुखद खबर सामने आई है। CBCID में तैनात अपर पुलिस अधीक्षक (ASP) मुकेश प्रताप सिंह की पत्नी ने आत्महत्या कर ली है। घटना लखनऊ पुलिस लाइन स्थित उनके सरकारी आवास की बताई जा रही है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, ASP की पत्नी ने घर के पंखे से लटक कर अपनी जान दे दी। जैसे ही घटना की जानकारी मिली, पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। संबंधित थाने की पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।
फिलहाल आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस मामले की हर एंगल से जांच कर रही है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार किसी प्रकार का सुसाइड नोट अब तक बरामद नहीं हुआ है। हालांकि, परिवार के सदस्यों और पड़ोसियों से पूछताछ की जा रही है ताकि घटना के पीछे की वजह सामने लाई जा सके।
पुलिस महकमे में इस घटना से शोक की लहर है। वरिष्ठ अधिकारी भी मामले पर नजर बनाए हुए हैं।













