भारत tv24×7 न्यूज चैनल रिपोर्टर – सैफ अली
बलरामपुर, 30 जुलाई 2025/
आम आदमी पार्टी ने बलरामपुर जिले में संगठन को जमीनी स्तर तक मजबूत करने के लिए विस्तृत रणनीति बनाई है। पार्टी अब बूथ स्तर पर अपनी उपस्थिति दर्ज कराते हुए आगामी चुनावों की तैयारी में जुट गई है। इस दिशा में पार्टी ने संगठन विस्तार के तहत नए पदाधिकारियों की नियुक्ति, बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी तय करने तथा स्थानीय स्तर पर संगठन को मजबूत करने जैसे अहम निर्णय लिए हैं।
जिला बलरामपुर के आदर्श लॉज में एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में आम आदमी पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष राजेंद्र बहादुर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष संतोष तिग्गा एवं पार्षद शकील अंसारी ने की।

बैठक में लोकसभा सचिव लव कुमार, संयुक्त सचिव नीलम ठाकुर, अल्पसंख्यक जिलाध्यक्ष रहमतुल्लाह अंसारी, एसटी विंग जिलाध्यक्ष शंकर भगत, महिला विंग जिलाध्यक्ष आशा यादव, जिला उपाध्यक्ष जफर अली, जिला कोषाध्यक्ष तिलकधारी टोप्पो, जिला महासचिव चंद्रशेखर सिंह पोरते, कुशुम पैकरा, अनिल विश्वकर्मा, ब्लॉक अध्यक्ष इब्राहिम सिद्दीकी और नंकू यादव सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे।
इस बैठक में विशेष रूप से संगठनात्मक विस्तार और छत्तीसगढ़ में आगामी विधानसभा चुनाव की रणनीति पर गहन चर्चा की गई। पार्टी का लक्ष्य है कि जिले के प्रत्येक बूथ तक पहुंच बनाकर आम जनता से सीधा संवाद स्थापित किया जाए और जनसमस्याओं के निराकरण के लिए संगठन को सक्रिय रूप से खड़ा किया जाए।
पार्टी ने संकेत दिए हैं कि आने वाले समय में प्रत्येक वार्ड, पंचायत और ग्राम स्तर पर भी संगठन निर्माण की प्रक्रिया तेज की जाएगी।













