भारत tv24×7 न्यूज चैनल रिपोर्टर – सैफ अली
बलरामपुर, 07 अगस्त 2025/ – छत्तीसगढ़ के युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी! राज्य सरकार सितंबर 2025 के प्रथम सप्ताह में रायपुर में राज्य स्तरीय रोजगार मेले का आयोजन करने जा रही है, जिसमें 10,000 से अधिक पदों पर सीधी भर्ती की जाएगी।
रोजगार मेला निजी क्षेत्र के विभिन्न क्षेत्रों जैसे:
आईटी व कंप्यूटर
हॉस्पिटलिटी व फार्मेसी
सेल्स, मार्केटिंग, बैंकिंग
फाइनेंस, एकाउंटिंग व इंश्योरेंस
सर्विस व तकनीकी सेक्टर
…में योग्य उम्मीदवारों को सुनहरा अवसर देने वाला है।
योग्यता की बात करें तो:
8वीं, 10वीं, 12वीं, स्नातक, परास्नातक, आईटीआई, डिप्लोमा और इंजीनियरिंग पास युवा इस मेले में भाग ले सकते हैं।
जरूरी सूचना:
मेले में भाग लेने वाले सभी नियोजक और प्रतिभागियों को रोजगार विभाग की वेबसाइट
www.erojgar.cg.gov.in
पर ऑनलाइन पंजीयन अनिवार्य रूप से कराना होगा।














