ग्राम दाउदपुर में विकास कार्य ठप, गलियों और नालियों की हालत बदतर। 
इटावा। ग्राम दाउदपुर के ग्रामीणों में नाराज़गी बढ़ती जा रही है। पिछले पाँच वर्षों में गाँव में कोई भी विकास कार्य नहीं कराया गया है। गलियों और नालियों की हालत जर्जर हो चुकी है, जिससे लोगों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि गाँव में सफाई कर्मी तक नहीं आता, जिससे गंदगी और बदबू की समस्या गंभीर होती जा रही है। ग्रामीण इसे “गाँव का विकास” कहकर तंज कस रहे हैं और जल्द ही ठोस कदम उठाने की मांग कर रहे हैं।ग्राम दाउदपुर में पाँच साल से ठप विकास, गलियां-नालियां बदहाल
ग्रामीणों का आरोप – प्रधान ने नहीं कराया एक भी बड़ा काम, बरसात में बढ़ी परेशानी
लखना। ग्राम दाउदपुर के हालात पिछले पाँच वर्षों से नहीं बदले हैं। ग्रामीणों का कहना है कि वर्तमान प्रधान ने अपने कार्यकाल में कोई भी बड़ा विकास कार्य नहीं कराया। गाँव की गलियां और नालियां जर्जर हालत में हैं, जिनमें बरसात का पानी और कीचड़ भर जाने से लोगों का आना-जाना मुश्किल हो जाता है।
ग्राम वासियों ने बताया, “हमने कई बार गली-नाली की मरम्मत और सफाई की मांग की, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई।”और सफाई कर्मचारी महीनों तक गाँव में नहीं आते, जिससे गंदगी और बीमारी का खतरा बढ़ रहा है।
ग्रामीणों ने प्रशासन से तुरंत हस्तक्षेप कर सफाई और मरम्मत कार्य शुरू कराने की मांग की है। इस संबंध में प्रधान का पक्ष जानने की कोशिश की गई, लेकिन संपर्क नहीं हो सका।













