भारत tv24×7 न्यूज चैनल रिपोर्टर – सैफ अली
बलरामपुर, 12 अगस्त 2025/जिला बलरामपुर में 79वां स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त को गरिमामय माहौल में मनाया जाएगा। मुख्य समारोह पुलिस लाइन ग्राउंड बलरामपुर में आयोजित होगा, जहां सरगुजा सांसद चिंतामणि महराज ध्वजारोहण कर परेड की सलामी लेंगे। इसके बाद वे मुख्यमंत्री का जनता के नाम संदेश वाचन करेंगे और देश के लिए शहीद हुए परिवारों का सम्मान करेंगे।
समारोह में स्कूली छात्र-छात्राएं देशभक्ति से ओतप्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करेंगे। साथ ही जिले में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारी एवं कर्मचारियों को मुख्य अतिथि द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा।














