वैदिक मंत्रोच्चारण भूमि पूजन के साथ 17वां श्रीगणेश चतुर्थी महोत्सव का शुभारंभ

भरथना: कस्बा स्थित मंदिर दान सहाय परिसर में सोमवार को आगामी गणेश चतुर्थी पर्व पर आयोजित महोत्सव से पहले श्रीगणेश महोत्सव युवा समिति की देखरेख में भूमि पूजन का अनुष्ठान कराया गया आचार्य संजय मिश्रा, गोविंद शुक्ला की मौजूदगी में वैदिक मंत्रोच्चारण किया गया,उसके बाद बतौर मुख्य अतिथि पालिका अध्यक्ष अजय यादव (गुल्लू) ने समिति के पदाधिकारियो की मौजूदगी में फावड़ा से मिट्टी खोदकर अनुष्ठान का शुभारंभ किया।

इस दौरान मौजूद श्रद्धावान लोगो ने भगवान गणेश के उद्धघोष भी लगाए। महोत्सव स्थल पर धार्मिक ध्वज भी लगाया गया। भूमि पूजन के दौरान अध्यक्ष राजू महेश्वरी, महामंत्री सूरज कुमार, उपाध्यक्ष आशीष पोरवाल लालू, कोषाध्यक्ष रामजी तोमर, उपकोषाध्यक्ष चन्दन वर्मा, मंत्री चन्दू पाटिल, श्याम जी पोरवाल नेक्से , सीटू गुप्ता, सौरभ वर्मा, बबलू सविता, मोनू कौशल, गोविन्द वर्मा, मोहित यादव बॉबी, गोविन्द गुप्ता, रितिक पोरवाल, शैलेन्द्र सिहं बऊआ, नीरज वर्मा, विपिन पोरवाल, पवन यादव, सभासद रोहित भंसाली, सभासद पम्मी यादव, सुधांसु वर्मा आदि मौजूद रहे।













