भारत tv24×7 न्यूज चैनल रिपोर्टर – सैफ अली
बलरामपुर, 19 अगस्त 2025 – थाना चांदों पुलिस ने अवैध पशु तस्करी पर बड़ी कार्यवाही करते हुए तीन आरोपियों को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। मुखबिर की सूचना पर ग्राम नवाडीह करचाडांड के पास दबिश दी गई, जहाँ आरोपी 04 रास गौवंश (02 बछिया, 02 गाय) को मारते-पीटते बूचड़खाने की ओर ले जा रहे थे।
थाना प्रभारी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मौके से ही आरोपियों को पकड़ लिया। गिरफ्तार आरोपियों के नाम –
1️⃣ हवरा पिता जोखन, निवासी भेदमी पुतसुरा, चौकी गणेशमोड़
2️⃣ राजाराम पिता भद्रेश्वर, निवासी भेदमी पुतसुरा, चौकी गणेशमोड़
3️⃣ सुकुरुद्दीन अंसारी, निवासी ग्राम बरकोल, थाना भांडरिया, जिला गढ़वा (झारखंड)
पशुओं को पुलिस ने कब्जे में लेकर सुरक्षित कराया। आरोपियों के विरुद्ध अपराध क्रमांक 28/2025 धारा 4, 6, 10 छत्तीसगढ़ कृषि पशु परिरक्षण अधिनियम 2004 एवं धारा 11(1)(डी) पशु क्रूरता अधिनियम 1960 के तहत मामला दर्ज किया गया है।
आरोपियों को विधिवत हिरासत में लेकर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।













