भारत tv24×7 न्यूज चैनल रिपोर्टर – सैफ अली
बलरामपुर, 21 अगस्त 2025/ बलरामपुर जिले में अवैध रेत माफियाओं पर प्रशासन ने कड़ी नकेल कस दी है। कलेक्टर राजेन्द्र कटारा के सख्त निर्देश पर राजस्व, पुलिस और खनिज विभाग की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 5 ट्रैक्टरों को जब्त किया है।
कोरंधा रोड मे स्थित बेन गंगा नदी से हो रहा था उत्खनन :-
अनुविभागीय अधिकारी कुसमी करूण डहरिया के मार्गदर्शन और कुसमी तहसीलदार सुश्री रॉकी एक्का के नेतृत्व में गठित टीम ने यह कार्रवाई की। कोरंधा रोड मे स्थित बेन गंगा नदी से ट्रैक्टरों के जरिए रेत की अवैध ढुलाई की जा रही थी। टीम ने मौके पर पहुँचकर सभी 5 ट्रैक्टरों को जब्त कर लिया।
लगातार जारी है अभियान :-
प्रशासन ने साफ किया है कि अवैध रेत उत्खनन, परिवहन और भंडारण पर किसी भी हालत में बख्शा नहीं जाएगा। राजस्व और पुलिस विभाग द्वारा इस तरह की कार्रवाई लगातार की जा रही है।














