भारत tv24×7 न्यूज चैनल रिपोर्टर – सैफ अली
बलरामपुर, 21 अगस्त 2025/ बलरामपुर जिले के हर गाँव में विकास की दिशा तय करने वाली ग्राम सभाएँ अब तय समय पर आयोजित होंगी। कलेक्टर राजेन्द्र कटारा ने आदेश जारी कर 20 से 26 अगस्त तक सभी ग्राम पंचायतों में ग्राम सभा आयोजित करने के निर्देश दिए हैं।
कानूनी प्रावधानों के तहत होगी कार्यवाही :-
ये बैठकें छत्तीसगढ़ अनुसूचित क्षेत्र ग्रामसभा नियम 1998 और
पंचायत राज अधिनियम 1993 की धाराओं के अनुरूप होंगी।
ग्रामसभा में सदस्यों की शत-प्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित करने की जिम्मेदारी सचिव, सरपंच और पंच की होगी।
इन मुद्दों पर होगी चर्चा :-
ग्रामसभा की कार्यवाही में ग्रामीणों के विकास से जुड़े अहम विषयों पर मंथन होगा –
पंचायतों की आय-व्यय की समीक्षा और अनुमोदन।
मनरेगा के तहत रोजगार की मांग और उपलब्धता।
पेंशन योजनाओं का सामाजिक अंकेक्षण।
जन्म, मृत्यु एवं विवाह पंजीयन के लंबित प्रकरणों की समीक्षा।
मौसमी बीमारियों से बचाव और स्वास्थ्य पर चर्चा।
एचआईवी जागरूकता और बचाव उपाय।
नवीकरणीय ऊर्जा को बढ़ावा और आवारा पशुओं का प्रबंधन।
स्वच्छता शपथ, ODF प्लस मॉडल ग्राम का प्रस्ताव, सिंगल यूज़ प्लास्टिक पर जागरूकता।
विकास का रोडमैप बनेगा गाँव में :-
इन बैठकों में पिछली ग्रामसभाओं में पारित संकल्पों का क्रियान्वयन और
स्वीकृत कार्यों की अद्यतन स्थिति भी प्रस्तुत की जाएगी। ग्रामसभा में ग्रामीणों की भागीदारी से विकास योजनाओं का पारदर्शी क्रियान्वयन सुनिश्चित होगा।














