भारत tv24×7 न्यूज चैनल रिपोर्टर – सैफ अली
बलरामपुर, 21 अगस्त 2025/ बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के होनहार छात्रों को अब बेहतर शिक्षा और प्रतिस्पर्धी परीक्षाओं की तैयारी का सुनहरा मौका मिलेगा। जिले मुख्यालय में 25 करोड़ रुपए की लागत से प्रयास आवासीय विद्यालय का निर्माण होगा।
मुख्यमंत्री ने दी मंजूरी :-
आदिम जाति विकास मंत्री रामविचार नेताम की पहल पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने विद्यालय भवन निर्माण के लिए राशि की मंजूरी दी है।
जनजातीय और अन्य छात्रों को मिलेगा लाभ :-
मंत्री राम विचार नेताम ने कहा – यह विद्यालय खासकर जनजातीय परिवारों के प्रतिभावान बच्चों के लिए वरदान साबित होगा।
यहाँ छात्रों को स्कूली शिक्षा के साथ-साथ मेडिकल, इंजीनियरिंग और अन्य अखिल भारतीय प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कराई जाएगी।
जिला बलरामपुर आदिवासी बहुल इलाका है, ऐसे में न केवल जनजातीय बल्कि अन्य वर्गों के मेधावी बच्चों के लिए भी अवसर का द्वार खोलेगा।
शिक्षा के क्षेत्र में मील का पत्थर :-
प्रयास आवासीय विद्यालय की स्थापना से बलरामपुर जिले में शिक्षा का नया अध्याय जुड़ने जा रहा है। यह कदम अंचल के होनहार बच्चों को बड़े सपनों को साकार करने का मंच देगा।














