भारत tv24×7 न्यूज चैनल रिपोर्टर – सैफ अली
बलरामपुर, कुसमी 21अगस्त 2025/ छत्तीसगढ़ सरकार के खिलाफ अब कर्मचारी-अधिकारी आर-पार की लड़ाई के मूड में हैं। मोदी की गारंटी के तहत की जा रही मांगों पर सरकार की ढुलमुल नीति ने कर्मचारियों में तेज़ आक्रोश भर दिया है।
👉 महंगाई भत्ते में एरियर्स गायब
👉 देय तिथि का जिक्र नहीं
👉 11 बिंदुओं की मांग पर चुप्पी
लगातार पत्राचार और समझाइश के बाद भी सरकार ने जब कोई ठोस कदम नहीं उठाया, तो अब कर्मचारी संगठन हड़ताल की राह पकड़ चुके हैं छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन से जुड़े 120 संगठन ने दो टूक कह दिया है –“झन करव इनकार, हमार सुनव सरकार”
ब्लॉक कुसमी के तहसील संयोजक संजीव शर्मा और ब्लॉक संयोजक हरकेश भारती ने साफ कर दिया है कि 22 अगस्त, शुक्रवार को जिला स्तरीय धरना प्रदर्शन होगा और इसमें सभी कर्मचारी-अधिकारी शामिल होंगे।
मतलब साफ है – अगर सरकार ने समय रहते फैसला नहीं लिया तो दफ्तरों में तालाबंदी तय है, और रोजमर्रा का सरकारी कामकाज पूरी तरह अटक जाएगा,अब नज़रें इस बात पर हैं कि सरकार झुकेगी या फिर कर्मचारियों का यह आंदोलन और तेज़ तूफ़ान बनकर सामने आएगा।














