भारत tv24×7 न्यूज चैनल रिपोर्टर – सैफ अली
बलरामपुर, राजपुर 21अगस्त 2025/ राजपुर महाविद्यालय में एनएसयूआई के छात्र नेता आदित्य विभु जायसवाल की अगुवाई में पोस्टकार्ड अभियान छेड़ दिया। निशाने पर थे – भाजपा सरकार और चुनाव आयोग।
कॉलेज परिसर में गूंजे नारे –
👉 “वोट चोरी बंद करो”
👉 “डिजिटल वोटर लिस्ट जारी करो”
छात्र-छात्राओं और कार्यकर्ताओं की भारी भीड़ ने चुनाव आयोग को संबोधित पोस्टकार्ड लिखकर मांग रखी कि तुरंत डिजिटल वोटर लिस्ट प्रकाशित की जाए और फर्जी वोटरों के सहारे हो रही धांधली पर तत्काल रोक लगे।

छात्र नेता आदित्य विभु जायसवाल ने मंच से गरजते हुए कहा–भाजपा सरकार और चुनाव आयोग की मिलीभगत से चुनाव में वोट चोरी की घटनाएं हो रही हैं। फर्जी वोटरों के जरिए जनता के अधिकार छीनकर सरकार बनाई जा रही है। यह लोकतंत्र और संविधान दोनों के साथ विश्वासघात है। एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने नारेबाज़ी कर माहौल गर्मा दिया और चेतावनी दी –अगर चुनाव आयोग ने पारदर्शिता सुनिश्चित नहीं की, तो यह आंदोलन जिले से निकलकर पूरे प्रदेश में किया जाऐगा।
इस मौके पर राजपुर ब्लॉक अध्यक्ष नितिन गुप्ता, पूजा सिंह, सूर्यकांत रवि, पंकज ठाकुर, लाल यादव, विशाल, सुखसागर, उत्कर्ष तिवारी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।














