भारत tv24×7 न्यूज चैनल रिपोर्टर – सैफ अली
बलरामपुर/कुसमी 22 अगस्त 2025 – वार्ड क्रमांक 09 में लंबे समय से चली आ रही पेयजल समस्या अब खत्म होती नजर आ रही है। कांग्रेस पार्टी की पार्षद सना सैफी ने जनता की समस्या को गंभीरता से लेते हुए लगातार पहल की और पानी की व्यवस्था सुनिश्चित कराते आ रही है । इस काम में मुख्य नगर पंचायत अधिकारी अरविन्द विश्वकर्मा व नगर पंचायत के समस्त स्टाफ का भी पूरा सहयोग रहा।
पार्षद सना सैफी ने कहा कि “जनता की सेवा करना ही मेरा पहला कर्तव्य है। पानी जैसी मूलभूत जरूरत को हर हाल में पूरा किया जाएगा।”
लोगों ने उनके इस प्रयास की सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया।














