चोरों ने प्रोविजन दुकान में की चोरी, शटर का ताला तोड़ नगदी समेत कीमती सामान कर ले गए चोरी
भरथना: कस्बा क्षेत्र अंतर्गत मोहल्ला मोतीगंज में रेलवे फाटक के पास स्थित राकेश प्रोवीजन स्टोर की दुकान के शटर का शुक्रवार की रात के दौरान चोरों ने ताला तोड़कर सिगरेट, पान मसाला आदि सामान समेत गोलक में रखी नगदी चोरी कर ले गए चोरों ने दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरों के तार काट डीवीआर भी अपने साथ ले गए

शनिवार की सुबह दुकान खोलने पहुचे दुकानदार राकेश पोरवाल निवासी कल्याण नगर भरथना ने शटर का ताला टूटा देखकर पुलिस को सूचना दी और बताया कि बदमाश दुकान के शटर का ताला तोड़कर लगभग 50 हजार रुपए कीमत का पान मसाला,सिगरेट व डीवीआर आदि सामान समेत गोलक से 25 हजार रुपए चोरी कर ले गए

सूचना पर एसएसआई/ प्रभारी कस्बा चौकी इंचार्ज जय सिंह आदि पुलिसकर्मियों ने मौका मुआयना कर अग्रिम कार्रवाई की गई














