
इटावा। कस्बा अहेरीपुर से बड़ी खबर सामने आई है। शनिवार शाम कस्बे के मंडी रोड पर अचानक एक ड्रोन दिखाई देने से इलाके में हड़कंप मच गया। ड्रोन को देखने के लिए स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जुट गई और अफरा-तफरी जैसा माहौल बन गया।
प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि ड्रोन कुछ देर तक मंडराता रहा और फिर गायब हो गया। इस दौरान लोगों में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गईं कि आखिर यह ड्रोन किसका था और यहां क्यों उड़ाया गया।
इस मामले में अहेरीपुर चौकी इंचार्ज मानसिंह ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस फोर्स के साथ मौके पर रवाना हो गई है और स्थिति पर नजर रखी जा रही है। उन्होंने कहा कि जांच के बाद ही स्पष्ट होगा कि ड्रोन किस उद्देश्य से उड़ाया गया था।
👉 स्थानीय लोग सुरक्षा को लेकर चिंतित दिखाई दे रहे हैं और प्रशासन से इस मामले की गहन जांच की मांग कर रहे हैं।












