महेवा ब्लॉक के मानपुरा गांव में सड़क की बदहाली, ग्रामीणों का आरोप – प्रधान ने सड़क के रुपए हड़प लिए
महेवा। महेवा ब्लॉक के गांव मानपुरा में सड़क की स्थिति बेहद खराब हो चुकी है। गांव के लोग आवाजाही में भारी परेशानी का सामना कर रहे हैं। बरसात के दिनों में सड़कें कीचड़ और गड्ढों में तब्दील हो गई हैं, जिससे लोगों का निकलना मुश्किल हो गया है।
गांव के ग्रामीणों नरेश सिंह चौहान, अभिलाख सिंह चौहान, मुलायम सिंह यादव, राम बाबू शर्मा, मन्ना शर्मा, आजाद सिंह यादव, कल्लू सिंह यादव, पप्पू यादव, जितेंद्र यादव और हरेंद्र यादव का कहना है कि उन्होंने कई बार प्रधान से सड़क बनवाने की मांग की, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। ग्रामीणों का आरोप है कि प्रधान ने सड़क निर्माण के लिए आए रुपए हड़प लिए हैं, जिसके चलते आज भी गांव के लोगों को टूटी-फूटी सड़कों पर चलने को मजबूर होना पड़ रहा है।
ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द मानपुरा गांव की सड़कों को दुरुस्त कराया जाए और जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई की जाए।














