महाराजगंज -आज दिनांक 14 सितंबर रविवार को पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार साहू तैलिक कल्याण समिति सम्बद्ध भारतीय तैलिक साहू राठौर महासभा महाराजगंज की बैठक रामसागर गुप्ता के चिऊरहा आवास पर एस एस बी कैम्प गेट के ठीक सामने बैठक हुई। जिसकी अध्यक्षता जिलाध्यक्ष रामसेवक साहू ने तथा संचालन महामंत्री गोविंद गुप्ता ने की ।मुख्य अतिथि के रूप मे केन्द्रीय औद्योगिक रिजर्व बल के रिटायर्ड अधिकारी श्री योगेन्द्र गुप्ता रहे आज बैठक मे फरेन्दा ब्लाक से कृष्ण कुमार गुप्ता तथा पनियरा ब्लाक से राम गणेश गुप्ता को ब्लाक अध्यक्ष चुना गया।सभी लोगो ने नवनिर्वाचित अध्यक्षो को फूल माला पहनाकर स्वागत किया ।बैठक को सम्बोधित करते हुए जिलाध्यक्ष रामसेवक साहू ने कहा कि 5 अक्टूबर को निचलौल के हरिओम पैलेस बाली नहर पर साहू समाज की जन अधिकार रैली साहू समाज को एक नई दिशा और दशा देगी उन्होंने कहा कि साहू समाज अब जग गया है ।
युवा समाज इस रैली के माध्यम से तकदीर और तस्वीर दोनों बदल देगा ।रैली को सफल बनाने के लिए उन्हो ने सभी पदाधिकारियों को जिम्मेदारी बांटी ।

बैठक को सम्बोधित करते हुए जिलासंयोजक लालजी गुप्ता ने कहा कि रैली को सफल बनाने के लिए सभी को एकजुट होना पड़ेगा और अपनी जिम्मेदारी तय करनी होगी ।समाज को संगठित होने से ही हमारा उत्थान होगा ।बैठक को सम्बोधित करते हुए किसान नेता राजूकुमार गुप्ता ने कहा कि रैली मे सभी लोग अपने परिवार और बच्चो के साथ आयें जिससे उनके अन्दर भी जागरुक पैदा हो सके ।
बैठक को सम्बोधित करते हुए चार बार के प्रधान और संरक्षक रामानंद गुप्ता ने कहा कि साहू समाज के लोग अपनी अपनी गाडियों से सपरिवार इस कार्य-क्रम मे पहुंचकर शक्ति का झलक दिखावें।
मुख्य अतिथि योगेन्द्र गुप्ता ने कहा कि रैली को सफल बनाने के लिए जगह-जगह पर साधन लगाने की बात कही ।बैठक को सम्बोधित करने वालों मे अनिल कुमार एडवोकेट. हरिश्चन्द्र. बीरेन्द्र गुप्ता.जगदीश गुप्ता .डाक्टर छोटेलाल गुप्ता.अशोक कुमार गुप्ता आदि ने सम्बोधित किया इस अवसर पर सन्तोष कुमार एडवोकेट. दिनेश गुप्ता एडवोकेट. कोदई साहू .भूपति प्रसाद. राजाराम. पन्नालाल. विनोद. शत्रुघ्न. राजदीपक. दीनानाथ. छोटेलाल. यशवन्त. जयराम. अखिलेश. रामसेवक गुप्ता मिठौरा अवधेश. कृष्ण मुरारी .रामशकल .सर्वेश गुप्ता.विष्णुदयाल. कमलेश. राजेश.गोवर्धन. अजय .सुभाष चन्द्र. सुरेन्द्र गुप्ता अमित कुमार. रामसागर गुप्ता.गणेश कुमार. शिवचंद्र. महेन्द्र. राजेन्द्र. अनिरुद्ध. रामनारायण. सुनील गुप्ता.इत्यादि उपस्थित थे।













