दुकान से सामान निकालने व रुपए मांगने पर पत्नी व पुत्र के साथ मारपीट व धमकी देने का आरोप लगाते हुए पीड़ित ने चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट कराई है
भरथना: क्षेत्र अंतर्गत ऊमरसेन्डा गांव निवासी पीड़ित बबलू शर्मा ने पुलिस को तहरीर दी है कि उसकी गांव में परचूनी की दुकान है, बीती 11 सितंबर को दुकान पर पत्नी सरिता देवी व पुत्र राजेश बैठा था, उसी दौरान रवि यादव, लालू यादव, ग्रीस यादव निवासी नगला भारा आकर शराब के नशे मे दुकान से जबरन सामान निकालने लगे, पत्नी व पुत्र ने सामान के रुपए मांगे तो गाली गलौज करते हुए मारपीट कर दी, उसी दौरान आरोपी रवि व लालू के पिता बंटे यादव ने आकर मारपीट व जान से मारने की धमकी दी।पीड़ित के मुताबिक आरोपी आए दिन शराब के नशे में गुंडागर्दी करते है।पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
———————————————————————-
लापता बुजुर्ग राजमिस्त्री के भाई ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई
भरथना: कस्बा के मोहल्ला विशम्भर कॉलोनी निवासी सत्यपाल ने पुलिस को तहरीर दी है कि लापता बड़े भाई रमेश चंद्र राजमिस्त्री का काम करते है। बीती 13 सितंबर को बड़े भाई रमेश चंद्र 70 के साथ वह भी मजदूरी करने गया था। उस दिन किसी कारण भवन निर्माण का कार्य नही होने पर बड़े भाई ने मुझे मिडिल स्कूल मैदान जाने की बोलकर बाद में वही आने की बात कही। देर तक इंतजार के बाद भी बड़े भाई के नही पहुचने पर खोजबीन की मगर कोई सुराग नही मिल सका। पुलिस ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
————————————————————————
लापता महिला की पति ने गुमशुदगी दर्ज कराई
भरथना: क्षेत्र अंतर्गत नगरिया सरावा गांव निवासी राहुल ने पुलिस को तहरीर दी है कि बीती 18 अगस्त की सुबह पत्नी पूजा देवी 31 मायके जाने की बात कह कर घर से गई थी। देर शाम सुसराल फ़ोन कर पत्नी के नही पहुचने की जानकारी होने पर लापता पत्नी की संभावित जगहों पर खोजबीन की मगर कोई सुराग नही मिला। पुलिस ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कर खोजबीन शुरू कर दी है।
————————————————————————
सेंगर नदी में नहाने के दौरान युवक डूबा, पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में डूबे युवक की तलाश जारी है
भरथना: क्षेत्र अंतर्गत त्रिलोकपुर गांव के पास से गुजरी सेंगर नदी में रविवार की शाम को नहाने के दौरान शिवम यादव 22 निवासी मोहल्ला गिरधारीपुरा कस्बा भरथना नदी में डूब गया, बताया गया कि शिवम मोहल्ले के ही कुछ दोस्तों के साथ त्रिलोकपुर निवासी दोस्त के पास गया था, दोपहर बाद गांव के पास से ही गुजरी सेंगर नदी में नहाने के दौरान शिवम पानी मे डूब गया। सूचना पर एसडीएम काव्या सी, सीओ अतुल प्रधान आदि मौके पर पहुचे। प्रभारी निरीक्षक विक्रम सिंह ने बताया कि सेंगर नदी में डूबे शिवम की तलाश की जा रही है।












