बक्शी का ताला थाना अंतर्गत सीतापुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर नंदन क्रॉसिंग के निकट बुधवार शाम 7:00 बजे बाइक सवार को चार पहिया वाहन से हुई टक्कर के बाद पुलिस के द्वारा नजदीकी अस्पताल रामसागर मिश्र सौ सैया संयुक्त चिकित्सालय भेजा गया था। जहां पर इलाज के दौरान बाइक सवार युवक ललित 32 वर्ष की मौत हो गई थी। बृहस्पतिवार को बीकेटी पुलिस ने शव का पंचायत नामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा था। पोस्टमार्टम के बाद शव जब वापस गांव की तरफ सीतापुर हाईवे से शव वाहन से आया तो बाबा पुरवा के मोड़ के निकट सैकड़ो की संख्या में ग्रामीण एकत्रित हो गए। नाराज ग्रामीणों ने रोड जमकर लगभग डेढ़ घंटे तक प्रदर्शन किया जिससे दोनों तरफ लगभग पांच पांच किलोमीटर वाहनों की कतार लग गई। मौके पर पहुंचे एसीपी अमोल मुरकुटे बीकेटी पुलिस ने ग्रामीणों को शांत कराने की कोशिश की कामयाबी न मिलने पर थाना इटौंजा, महिग़वा पुलिस पहुंचकर मोर्चा संभाला डेढ़ घंटे ग्रामीणों को समझने के बाद रोड जाम छुड़वाया तब आवागमन चालू हुआ परिजनों से लिखित शिकायत लेकर तुरंत एफआईआर दर्ज कर वाहन व चालक को पकड़ कर कार्यवाही का आश्वासन दिया। तब ग्रामीण शांत हुए फिर शव गांव ले जाकर अंतिम संस्कार के लिए राजी हुए।
संवाददाता अली मोहम्मद













