भारत tv24×7 न्यूज चैनल रिपोर्टर – सैफ अली
बलरामपुर,कुसमी 25 सितंबर 2025/ भारतीय जनता पार्टी के युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष राहुल टिकहरिया का जिला बलरामपुर के नगर पंचायत कुसमी आगमन पर कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। यह उनका कुसमी में पहला आगमन था।

भाजपा युवा मोर्चा बलरामपुर के पूर्व अध्यक्ष विकेश साहू के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं और युवा नेताओं ने बाबा चौक पर प्रदेश अध्यक्ष का भव्य स्वागत किया। कार्यकर्ताओं ने फूलमालाओं से अभिनंदन कर “भारतीय जनता पार्टी ज़िंदाबाद” और “युवा मोर्चा ज़िंदाबाद” के नारों से माहौल गूंजा दिया।
अपने संबोधन में राहुल टिकहरिया ने कहा कि उनका लगातार दौरा जारी है और उनका उद्देश्य कार्यकर्ताओं को संगठन से जोड़ना है, ताकि केंद्र व राज्य सरकार की योजनाएं जन-जन तक पहुंच सके और संगठन को और अधिक मजबूती मिले।
इस अवसर पर भाजपा के वरिष्ठ नेता, पार्षदगण और बड़ी संख्या में युवा कार्यकर्ता मौजूद रहे।














