भारत tv24×7 न्यूज चैनल रिपोर्टर – सैफ अली
बलरामपुर, 25 सितंबर 2025/ स्वच्छ भारत, स्वस्थ भारत के संकल्प को आगे बढ़ाने के लिए जिला प्रशासन बलरामपुर द्वारा स्वच्छता ही सेवा अभियान 2025 के अंतर्गत “एक दिन–एक घंटा–एक साथ” थीम पर सामूहिक श्रमदान का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम जिला मुख्यालय बलरामपुर के बाजार परिसर में हुआ, जिसमें छत्तीसगढ़ कृषि मंत्री रामविचार नेताम स्वयं झाड़ू लेकर शामिल हुए और आमजनों को स्वच्छता के लिए प्रेरित किया।

मंत्री रामविचार नेताम ने श्रमदान करते हुए कहा कि स्वच्छता सिर्फ एक अभियान नहीं, बल्कि जीवनशैली का हिस्सा बनना चाहिए। उन्होंने सभी नागरिकों से अपील की कि हर दिन थोड़ा समय सफाई को दें, ताकि जिला स्वच्छ और सुंदर बन सके। उन्होंने कहा कि जब सब मिलकर एक साथ प्रयास करेंगे तभी स्वच्छ जिला, स्वच्छ राज्य और स्वच्छ भारत का सपना पूरा होगा।
इस मौके पर कलेक्टर राजेंद्र कटारा, पुलिस अधीक्षक वैभव बैंकर रमनलाल, रेडक्रॉस सोसायटी अध्यक्ष ओमप्रकाश जायसवाल, नगर पालिका अध्यक्ष लोधीराम एक्का, उपाध्यक्ष दिलीप सोनी, अपर कलेक्टर आर.एस. लाल, अभिषेक सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि, अधिकारी-कर्मचारी, नागरिक और स्वच्छाग्राही दीदियों ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। सभी ने बाजार परिसर में सामूहिक श्रमदान करते हुए साफ-सफाई का संदेश दिया।

साफ वातावरण से बीमारियों पर रोकथाम और समाज-राष्ट्र की प्रगति दोनों संभव हैं—इस संदेश के साथ अभियान ने लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया।














